Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी हैं तैनात

सीएम शिवराज ने आज महिला दिवस के मौके पर भोपाल में महिला समूहों के साथ पौधारोपरण किया।शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क भोपाल से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की पुलिस कर्मियों के वाहनों को फ्लैग आफ किया। उन्होंने कहा बेटियां सुरक्षित रहें इसके लिए तुरंत कार्रवाई आवश्यक है।

By Priti JhaEdited By: Published: Tue, 08 Mar 2022 01:42 PM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2022 01:52 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी हैं तैनात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी हैं तैनात

भोपाल, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों की कमान महिला अधिकारी संभालेंगी। कारकेट चालक और जनसंपर्क अधिकारी तैनात हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी महिला ही हैं। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।

prime article banner

मालूम हो कि मुख्यमंत्री शिवराज ने आज महिला दिवस के मौके पर भोपाल में महिला समूहों के साथ पौधारोपरण किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी पार्क, भोपाल से 'ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिस कर्मियों के वाहनों को फ्लैग आफ किया। उन्होंने कहा, बेटियां सुरक्षित रहें इसके लिए तुरंत कार्रवाई आवश्यक है। आज गर्व के साथ कह रहा हूं सुरक्षा के दायित्व को हमारी बेटियां निभा रही हैं। हमारे प्रधानमंत्री भी महिला सशक्तिकरण के सशक्त पक्षधर रहे। हमने महिला हेल्प डेस्क बनाए। हमने महिला हेल्प डेस्क बनाई। मां, बहनें थाने जाएं तो बिना किसी झिझक के विवरण दे सकें। कई बार फोन पर सूचना मिले तो पहुंचने मिले तो पहुंचने में देरी नहीं होनी चाहिए। आज मुझे प्रसन्नता है कि सात सौ ऐसे थाने हैं जहां हमने ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाए। अभी सौ मिल रही हैं लेकिन हम दो चरणों में 6 सौ और वाहन उपलब्ध कराएंगे, ताकि हमारी पुलिस की बेटियां जल्दी पहुंचकर अपराधियों को सजा दिला सकें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, मां बहन और बेटियों की सुरक्षा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी बेटियां पूरी वीरता के साथ आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने 'ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिस कर्मियों के वाहनों को फ्लैग आफ कार्यक्रम में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने आमजन को 2021 से असली हीरो के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। इस पर आधारित लघु फिल्मों का लोकार्पण किया।

इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, समाज और राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए नारी का सम्मान, उत्कर्ष एवं उत्थान आवश्यक है। नारी शक्ति स्वरूपा हैं, इन्हें उचित अवसर और यथोचित सम्मान दीजिये। इनकी उन्नति, खुशहाली और सशक्तिकरण में ही मानवता का कल्याण निहित है। महिला दिवस की माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएं। भारत में प्राचीन काल में अपाला, घोषा, लोपामुद्रा, गार्गी, जैसी विदुषियों ने वर्चस्व कायम किया तो आधुनिक काल में रानी लक्ष्मी बाई, लोकमाता अहिल्याबाई, झलकारी बाई, सरोजिनी नायडू, कल्पना चावला, मेरी काम, रेखा पंदराम जैसी बहन-बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं।

महिला दिवस पर भोपाल पुलिस सहायक पुलिस आयुक्त बिट्टू शर्मा मुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान संभाले हुई हैं। वह एक दिन के लिए लिए भोपाल में मुख्यमंत्री के रहते सीएम सुरक्षा की प्रभारी है। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के वाहन चालक के रूप में भोपाल देहात की रक्षित निरीक्षक इरशाद अली बनी हुई है। इसके साथ साइबर क्राइम में तैनात निरीक्षक रेणु मुराव, एसआइ कंचन राजपूत, एसआइ ऋचा समेत कुछ महिला पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.