विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandsaur Boat Accident: मप्र के मंदसौर में नदी में नाव पलटने से डूबी पांच महिलाएं, तीन के शव मिले

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Sun, 16 Oct 2022 08:11 PM (IST)Updated: Sun, 16 Oct 2022 08:53 PM (IST)

Mandsaur Boat Accident मंदसौर के तोलाखेड़ी गांव के पास नदी में नाव पलटने से पानी के तेज बहाव में पांच ...और पढ़ें

मंदसौर में नदी में पलटने से डूबी पांच महिलाएं। फाइल फोटो
मंदसौर में नदी में पलटने से डूबी पांच महिलाएं। फाइल फोटो

मंदसौर, जेएनएन। Mandsaur Boat Accident: मध्य प्रदेश में मंदसौर के तोलाखेड़ी गांव के पास नदी में नाव पलट जाने से सात महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। इनमें दो सकुशल बाहर निकल आईं। तीन महिलाओं के शव मिले हैं। बाकी महिलाओं की तलाश जारी है। अंधेरा होने के इन्हें ढूंढने में दिक्कत आ रही है। घटना स्थल पर उच्चाधिकारी भी पहुंच रहे हैं। हादसे के वक्त नाम में कुल सात लोग सवार थे। इनमें एक पुरुष और एक बालिका सहित बाकी पांच महिलाएं शामिल हैं। हादसे में रानू और भैरूलाल को बचा लिया गया है। बाकी अन्य लापता पांच महिलाओं की भी तलाश जारी है। वहीं, इस हादसे के बाद पूरा गांव शोक में है। रात में भी लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

अधिकारियों को दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह ने ट्ववीट में लिखा है कि मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोलाखेड़ी में नदी में नाव डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। खेत से काम कर लौट रही सात महिलाएं नदी में डूबी हैं। मैंने मंदसौर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर मौके पर तत्काल गोताखोर और अन्य व्यवस्थाएं भेजे जाने के निर्देश प्रदान किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मैं भोपाल से सभी कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए रवाना हो गया हूं। तोलाखेड़ी हादसे को लेकर मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की है। उन्होंने घटनाक्रम के प्रति चिंता जाहिर करते हुए तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। देश और प्रदेश में पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह के हादसे बारिश के दौरान ज्यादा होते हैं। 

मंदसौर: तोलाखेड़ी हादसे में लापता महिलाओं के नाम

धापू बाई पत्नी गोपाल 41 वर्ष

रसाल बाई पत्नी राधेश्याम 40 वर्ष

राधा बाई पुत्री मांगीलाल18 वर्ष

मधु पत्नी कान्हा गायरी 19 वर्ष

प्रेम बाई पत्नी बालू गायरी 42 वर्ष

यह भी पढ़ेंः ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन व विस्तार कार्य की अमित शाह ने आधारशिला रखी

राज ठाकरे ने भाजपा से अंधेरी पूर्व उपचुनाव नहीं लड़ने का किया आग्रह