Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: 'भैया मत जाओ', शिवराज सिंह को गले लगाकर रोने लगीं महिलाएं; पूर्व सीएम ने सांत्वना देते हुए क्या कहा?

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 01:45 PM (IST)

    शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री न बनने से उनके समर्थकों में काफी निराशा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि सीएम आवास की महिलाएं उनके मुख्यमंत्री न बनने पर काफी दुखी हैं। शिवराज सिंह महिलाओं को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाएं रोते हुए पूर्व सीएम से कह रही है कि भैया मत जाओ।

    Hero Image
    शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री न बनने पर भावुक हुई महिलाएं।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Shivraj Singh Chauhan। भाजपा ने मध्य प्रदेश में सीएम पद का एलान कर दिया है। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के लिए मोहन यादव के नाम का एलान किया गया। चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने उनका प्रस्तावित किया। सीएम पद की रेस में सबसे आगे शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे चल रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सीएम को गले लगाकर रोने लगी महिलाएं

    शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री न बनने से उनके समर्थकों में काफी निराशा है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि सीएम आवास की महिलाएं उनके मुख्यमंत्री न बनने पर काफी दुखी हैं। शिवराज सिंह महिलाओं को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं।

    महिलाओं ने कहा- बहनों ने आपको वोट दिया

    वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं रोते हुए पूर्व सीएम से कह रही हैं कि भैया मत जाओ। इसपर शिवराज सिंह ने कहा कि मैं भी कहां कहीं जा रहा हूं। महिलाओं ने इसके बाद कहा,"हम आपको नहीं छोड़ेंगे। हमने आपको वोट दिया। बहनों ने आपको चुना है भैया।"

    नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज

    मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बीच शपथ ग्रहण समारोह के बारे में जानकारी दी है। मोहन ने कहा कि शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को होगा।

    सीएम का नाम फाइनल होने के बाद अब एमपी सरकार की नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व सांसद और विधायक राकेश सिंह, वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव की भूमिका अब तय की जाएंगी।-