Move to Jagran APP

कौन हैं भोपाल की शिवांगी पांडे? जिसने थाईलैंड में चमकाया भारत का नाम, जीता ग्लैमोन मिसेज इंडिया 2022 का ताज

शिवांगी ने फरवरी 2022 में प्रतियोगिता का ऑडिशन दिया था। देश भर में इसकी 60 से भी ज्यादा प्रतियोगिताएं हुई थीं। सभी राउंड को क्लियर कर शिवांगी फाइनल राउंड तक पहुंची। 20 सितंबर को थाईलैंड के फुकेत में हुए फाइनल राउंड में शिवांगी ने अपनी जीत दर्ज की।

By JagranEdited By: Vijay KumarPublished: Fri, 23 Sep 2022 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 09:26 PM (IST)
कौन हैं भोपाल की शिवांगी पांडे? जिसने थाईलैंड में चमकाया भारत का नाम, जीता ग्लैमोन मिसेज इंडिया 2022 का ताज
कुछ ऐसी ही उपलब्धि हासिल की भोपाल की शिवांगी पांडे ने

भोपाल, आनलाइन डेस्क। कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। कहना गलत नहीं कि महिलाएं अगर कुछ करने की ठान लें तो लक्ष्य को हासिल कर ही लेती हैं। कुछ ऐसी ही उपलब्धि हासिल की भोपाल की शिवांगी पांडे ने। शादीशुदा होते हुए शिवांगी पांडे ने न सिर्फ अपने परिवार को संभाला। साथ ही, थाइलेंड में भारत का नाम भी रोशन कर दिया। थाईलैंड के फुकेत में आयोजित ग्लैमोन मिसेज इंडिया 2022 की प्रतियोगिता का ताज शिवांगी ने जीता।

loksabha election banner

आबकारी विभाग में नियुक्त हैं शिवांगी के पति

बता दें कि शिवांगी के पति राजेश हेनरी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) शासन के आबकारी विभाग में अपर आबकारी आयुक्त के पद पर नियुक्त हैं। पत्नी शिवांगी की सफलता में राजेश का भी योगदान है। राजेश ने शिवांगी को इस राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

थाईलैंड के फुकेत में आयोजित ग्लैमोन मिसेज इंडिया 2022 की प्रतियोगिता का ताज शिवांगी ने अपने नाम किया। उनका सफर बतौर एक कामयाब इंटीरियर डिजाइनर (Interior Designer), ड्रेस डिजाइनर, रिलेशनशिप काउंसलर, गीत लेखक, इवेंट प्लानर (Event Planner) के रूप में चल रहा है।

बता दें कि शिवांगी ने फरवरी 2022 में प्रतियोगिता का ऑडिशन दिया था। देश भर में इसकी 60 से भी ज्यादा प्रतियोगिताएं हुई थीं। सभी राउंड को क्लियर कर शिवांगी फाइनल राउंड तक पहुंची। 20 सितंबर को थाईलैंड के फुकेत में हुए फाइनल राउंड में शिवांगी ने अपनी जीत दर्ज की और मिसेस इंडिया का ताज अपने नाम किया। शिवांगी ने प्रतियोगिता जीतकर न केवल खुद को बल्कि लाखों-करोड़ों महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

शिवांगी ने उन महिलाओं को आगे बढ़ने की हिम्मत दी है जो किसी न किसी कारण से अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई हैं। न सिर्फ शिवांगी बल्कि ऐसी कई महिलाएं हैं जो उदाहरण हैं देश की उन बेटियों और महिलाओं के लिए जो अपने जीवन में कुछ पाना, कुछ हासिल करना चाहती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.