Move to Jagran APP

दो साल बाद बंटी प्रदेश में लालबत्ती

2 साल बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निगम, मंडल और आयोगों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। तपन भौमिक को पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. हितेश वाजपेयी को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2016 04:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 04:08 AM (IST)
दो साल बाद बंटी प्रदेश में लालबत्ती

भोपाल 2 साल बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निगम, मंडल और आयोगों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। तपन भौमिक को पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. हितेश वाजपेयी को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

सूची में मुख्यमंत्री के करीबियों को फिर मौका मिला है तो केंद्रीय खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नजदीकी विजेंद्र सिंह सिसौदिया को ऊर्जा विकास निगम दिया गया है। सिसौदिया तीसरी बार किसी निगम के अध्यक्ष बने हैं। संगठन महामंत्री अरविंद मेनन भी अपने चहेतों को लालबत्ती दिलाने में सफल हो गए।

हालांकि प्रदेश प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे अपने करीबी डॉ. वाजपेयी को पर्यटन निगम का अध्यक्ष नहीं बनवा पाए। मुख्यमंत्री ने 14 अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष व दो सदस्य नियुक्त किए हैं। यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में निगम-मंडलों दो-तीन दिन पहले हुई घोषणाओं के बाद से मुख्यमंत्री पर दबाव बन रहा था। बुधवार को सहस्त्रबुद्धे भोपाल पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रात में सतना के लिए रवाना हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.