यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंदौर में बदले यातायात के नियम, भरना पड़ सकता है तीन गुना तक जुर्माना
Traffic rules in Indore हेलमेट और बेल्ट न लगाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए यातायात विभाग के अधिकारी पूरी ...और पढ़ें

इंदौर, जेएनएन। यातायात विभाग इंदौर के बाहरी इलाकों और नाकों से गुजरने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने जा रही है। अगर आप बिना हेलमेट और बेल्ट के शहर से बाहर जा रहे हैं तो आप से मोटा जुर्माना वसूला जा सकता है। सीट बेल्ट न लगाने वालों से तीन गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा। यातायात विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से तैयार है और ऐसे लोगों पर नजर रख रही है।
यातायात पुलिस ने दीपावली पूर्व ही इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली थी। यातायात विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुलिस इसे लेकर पूरी तरह से तैयार है। पहले ट्रैफिक पुलिस शहर के भीतरी इलाकों में ही बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व लाइसेंस और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करती थी लेकिन अब शहर के बाहरी इलाको जैसे, बायपास, हाइवे और बाहरी नाकों से गुजर रहे वाहनों की भी चैकिंग कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट की चेकिंग भी
दोपहिया वाहन को बिना हेलमेट चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए चालान वसूला जाएगा और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों से तीन गुना तक जुमाना वसूला जा सकता है। इस सख्ती को लेकर यातायात विभाग का कहना है कि इन नियमों का पालन कर हादसों को होने से रोका जा सकता है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। अगर कुछ ऐसे इलाके जहां सड़ हादसे अधिक होते हैं वहां भी नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।
