यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलवार सूट में उसने लांघी थी देहरी, मोहल्लेवाले चाल देखकर करने लगे शक; रोककर दुपट्टा हटाया तब खूब चले लात-घूंसे
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थित सोनपुर मल्टी वार्ड नंबर 24 बीते शनिवार को एक युवक को सलवार सूट में ...और पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थित सोनपुर मल्टी वार्ड नंबर 24 में शनिवार शाम को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। बता दें कि कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने शोर मचाना शुरु कर दिया जिसके बाद आस पास के युवकों ने सलवार सूट पहने हुए एक युवक को पकड़ा। इस दौरान लोगों ने युवक को जमकर पीटा।

युवक की चाल देखकर हुआ महिलाओं को शक
मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे एक लड़की संदिग्ध अवस्था में मुंह बांधकर एक घर से निकल रही थी। उसकी चाल देखकर महिलाओं को शक हुआ। महिलाओं ने उसे पकड़ा और जैसे ही चेहरे से दुपट्टा हटाया तो सभी हैरान रह गईं और शोर मचाना शुरु कर दिया।
मुंह पर दुपट्टा बांध कर आया था युवक
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सलवार शूट पहनकर युवक स्कूटी से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। वो मुंह में दुपट्टा बांधे हुए थे। जब वो गर्लफ्रेंड के घर से वापस जा रहा था तो उस पर शक हुआ और जब पकड़कर चेहरे से दुपट्टा हटाया गया तो शक सही निकला और सलवार शूट में लड़का निकला, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई हुई।
प्रेमी से मिलने के बाद हुई पिटाई
सलवार शूट में लड़के को पकड़ते ही महिलाओं ने हंगामा कर दिया। प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका भी भागकर घर से बाहर आ गई और पूरी बात बताकर प्रेमी को लोगों से बचाया। युवती की बात सुनकर लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ और उन्होंने दोनों को समझा कर छोड़ दिया।
