Move to Jagran APP

Ram Navami: मप्र के खरगोन व सेंधवा में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव, आगजनी

Madhya Pradesh मप्र के खरगोन और सेंधवा में में रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। इसके बाद कई स्थानों पर आगजनी और बम फेंकने की घटनाएं हुईं। खरगोन शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 10 Apr 2022 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2022 09:48 PM (IST)
Ram Navami: मप्र के खरगोन व सेंधवा में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव, आगजनी
मध्य प्रदेश के खरगोन और सेंधवा में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव, आगजनी। फोटो इंटरनेट मीडिया

खरगोन/सेंधवा, जेएनएन। मध्य प्रदेश के खरगोन और सेंधवा में में रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। इसके बाद कई स्थानों पर आगजनी और बम फेंकने की घटनाएं हुईं। खरगोन शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। शहर के तालाब चौक क्षेत्र में रविवार को श्रीरामनवमी की शोभायात्रा के पहुंचते ही पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना के बाद अलग-अलग इलाकों में पथराव हुआ। तालाब चौक व गोशाला मार्ग पर कुछ घरों में आगजनी की घटना हुई। उन्मादी भीड़ ने पेट्रोल बम भी फेंके। पथराव के दौरान टीआइ (थाना प्रभारी) बनवारी मंडलोई, एक पुलिसकर्मी सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। बाद में हालात को काबू में करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पर भी हमला हुआ। गोशाला मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ की गई।

loksabha election banner

आंसू गैस के गोले दागे

पुलिस ने दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। घटना के बाद गोशाला मार्ग, कुम्हारवाड़ा, मोतीपुरा, टावर के समीप, गणगौर चौक आदि क्षेत्र में भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे नगर निरीक्षक बनवारी मंडलोई घायल हो गए। पुलिस उप महानिरीक्षक तिलक सिंह, कलेक्टर अनुग्रहा पी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, एसडीएम मि¨लद ढोके, एसडीएम प्रियंका पटेल पहुंच गए। प्रभावित क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद शाम छह बजे प्रभावित क्षेत्र में कफ्र्यू की घोषषणा कर दी गई। लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मुनादी करा दी गई।

एसपी घायल, कई क्षत्रों में भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान शाम करीब 7:30 बजे एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर हमला कर घायल कर दिया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कर्फ्यू वाले क्षेत्र तालाब चौक, गोशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे, टावर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सेंधवा में भी पथराव, दो मोटरसाइकिलें जलाईं

बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर सेंधवा में भी रामनवमी निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव हो गया। यहां दो मोटरसाइकिलें जलाई गई हैं। जिले से पहुंचे पुलिस बल ने भीड़ को खदेड़ दिया। पथराव में निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा को सिर पर चोट लगी है, वहीं करीब पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा व एसपी दीपक कुमार शुक्ला भी पहुंचे। कलेक्टर के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है। बाद में पुलिस बल की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.