भोपाल, जेएनएन । राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाजपा और एनडीए की ओर से ओडिशा की द्रौपदी मुर्मू को संयुक्त प्रत्याशी बनाए जाने पर भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मालूम हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत मध्य प्रदेश के सभी आदिवासी जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के अन्य नेता इस कार्यक्रम के दौरान आदिवासी रंग में रंगे नजर आए।
आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाने पर मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आभार कार्यक्रम से पूर्व जनजातीय भाई-बहनों के साथ उनके अद्वितीय लोक नृत्य एवं संगीत का साथी श्री @vdsharmabjp जी के साथ आनंद लिया। pic.twitter.com/aiN9yJELvk
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2022
जानकारी हो कि कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनजातीय वर्ग की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व मिला है। कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग का केवल शोषण किया है, उन्हें केवल वोटबैंक का साधन माना है। वहीं कार्यक्रम के लिए मंच पर पहुंचने से पहले शिवराज और वीडी शर्मा आदिवासी लोक-कलाकारों के साथ जनजातीय लोक-संगीत की धुनों पर उनके साथ खूब नाचे।
शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार मिलकर जनजातीय वर्ग को उनका सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया व मध्यप्रदेश में धीरे - धीरे पेसा एक्ट लागु किया जा रहा है। जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण कल्याण के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वहीं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना के साथ हर वर्ग के विकास के लिए कार्य करती है। एनडीए गठबंधन व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनजातीय वर्ग की महिला को दिए इस सम्मान से लोगों में अपार हर्ष है। आज़ादी के बाद किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं सोचा कि राष्ट्रपति पद पर जनजातीय वर्ग की कोई महिला पहुंच सकती है। ये सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। जनजातीय वर्ग को उनका सम्मान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस वर्ग के उत्थान में भाजपा सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
a