विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मध्य प्रदेश की राजनीति में वापसी का सवाल ही नहीं', शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया रुख

Published: Sat, 01 Aug 2026 10:38 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में स्पष्ट किया कि वे अब मध्य प्रदेश की राजनीति में वापस नहीं ...और पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान।

शिवराज सिंह चौहान।

HighLights

  1. शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की राजनीति में वापसी से इनकार किया।

  2. केंद्रीय मंत्री के रूप में देश सेवा और विकास प्राथमिकता बताई।

  3. किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि रोडमैप पर काम।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया कि वह अब प्रदेश की राजनीति में नहीं लौटेंगे। उन्होंने शनिवार को देवास में जिला निगरानी व समन्वय समिति (दिशा) की बैठक में भाग लिया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में जब भविष्य में कभी प्रदेश की राजनीति में उनकी वापसी का सवाल उठा तो उन्होंने साफ कहा कि इसका अब सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा और देश के विकास के लिए कार्य करना है।

इसके लिए वह केंद्रीय मंत्री के रूप में निरंतर जुटे हुए हैं। चौहान ने बताया कि भारत के एग्रीसाइंटिस्ट के सहयोग से मिट्टी, तत्व, जलवायु और पानी की उपलब्धता को देखते हुए आदर्श कृषि करने और किसानों की आय बढ़ाने का रोडमैप बनाया गया है।

इसमें फसलों के साथ हार्टिकल्चर पर काम किया जाएगा। देवास पहुंचने के दौरान शहर में करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर 50 से अधिक स्वागत मंचों से शिवराज का स्वागत किया गया।