Move to Jagran APP

जेपी नड्डा के दौरे के बाद शिवराज सिंह मंत्रिमंडल के विस्तार पर नजर, प्रस्तावित कैबिनेट में हो सकता है फेरबदल

मंत्रिमंडल में फिलहाल भौगोलिक और जातिगत समीकरण भी बिगड़े हुए हैं। कांग्रेस से आए नेताओं के कारण ग्वालियर-चंबल अंचल का सरकार में बोलबाला है। पार्टी भी चाहती है कि संतुलन बनाया जाए। इधर मंत्री पद पाने वाले नेताओं को भी अब इंतजार भारी पड़ रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarPublished: Mon, 27 Mar 2023 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 06:44 PM (IST)
जेपी नड्डा के दौरे के बाद शिवराज सिंह मंत्रिमंडल के विस्तार पर नजर, प्रस्तावित कैबिनेट में हो सकता है फेरबदल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाहौन की फाइल फोटो।

भोपाल, जेएनएन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मध्य प्रदेश दौरे के बाद अब सभी की नजर शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार पर टिक गई हैं। विधानसभा का बजट सत्र भी खत्म हो चुका है। अब विधानसभा चुनाव को बमुश्किल सात महीने का समय बचा है। ऐसे में लंबे समय से टलते आ रहे मंत्रिमंडल विस्तार की प्रबल संभावनाएं हैं।

loksabha election banner

ग्वालियर-चंबल अंचल में बीजेपी सरकार को बोलबाला

मंत्रिमंडल में फिलहाल भौगोलिक और जातिगत समीकरण भी बिगड़े हुए हैं। कांग्रेस से आए नेताओं के कारण ग्वालियर-चंबल अंचल का सरकार में बोलबाला है। पार्टी भी चाहती है कि संतुलन बनाया जाए। इधर मंत्री पद पाने वाले नेताओं को भी अब इंतजार भारी पड़ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले माह में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई फैसला हो जाए।

मध्य प्रदेश का प्रस्तावित कैबिनेट में हो सकता है फेरबदल

पहले माना जा रहा था कि मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शिवराज सिंह चौहान अपनी टीम को नया रूप दे सकते हैं। दरअसल, पिछले कई दिनों से यह उम्मीद की जा रही थी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के गठन के बाद मध्य प्रदेश का प्रस्तावित कैबिनेट फेरबदल हो सकता है लेकिन अब तक दोनो मामले लंबित होने के कारण मप्र के मामले में भी स्थिति असमंजस की बनी हुई है। मप्र में शिवराज कैबिनेट में फिलहाल चार मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

चुनावी साल होने के कारण सियासी क्षेत्र में भी उम्मीद थी कि सरकार सत्ता विरोधी रझान को कम करने के लिए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को लाया जा सकता है। फरवरी में सरकार की विकास यात्राएं फिर विधानसभा का बजट सत्र और इसके बाद केंद्रीय नेताओं के दौरे के कारण मंत्रिमंडल विस्तार टल रहा था।

ग्वालियर चंबल में मंत्रियों की भारी भरकम संख्या

कैबिनेट में ठीक प्रतिनिधित्व न मिल पाने के कारण विंध्य के विधायक बतौर विकल्प निगम-मंडल में कैबिनेट मंत्री के दर्जे की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन वह पूरी नहीं हुई। इसके विपरीत ग्वालियर चंबल में मंत्रियों की भारी भरकम संख्या ने असंतुलन की स्थिति निर्मित कर दी है। इधर, विधायकों की संख्या देखी जाए तो विंध्य क्षेत्र के 30 विधायकों में भाजपा के 24 हैं, लेकिन मंत्री पद मिला सिर्फ राम खिलावन पटेल और मीना सिंह को।

दरअसल विधायकों का मंत्री, निगम- मंडल आदि के लिए अनुपात का गणित ये है कि भाजपा के कुल 127 विधायकों में 24 विंध्य क्षेत्र से हैं। यानी 20 प्रतिशत विधायक इसी क्षेत्र ने दिया है, लेकिन 35 सदस्यीय कैबिनेट में भागीदारी सिर्फ दो मंत्रियों की है, जबकि 20 प्रतिशत के हिसाब से सात मंत्री होने चाहिए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.