श्योपुर में शिकारी की गोली से चीते की मौत की खबर, वन विभाग में हड़कंप
श्योपुर में एक चीते को शिकारी की गोली लगने से गंभीर चोट आई है, सूत्रों के अनुसार उसकी मौत हो ...और पढ़ें

चीते को शिकारी की गोली से गंभीर चोटें आईं। (फाइल फोटो)
HighLights
चीते को शिकारी की गोली से गंभीर चोटें आईं।
सूत्रों के हवाले से घायल चीते की मौत की खबर।
वन विभाग मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।
डिजिटल डेस्क, श्योपुर। पैर में गंभीर चोट लगने से घायल हुआ चीता शिकारी की गोली लगने से घायल हुआ है, सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुशार चीते की मौत हो चुकी है।
चीते के गोली के तीन छर्रे लगे हैं, जानकारी मिलने के बाद वन महक में हडकंप मच गया है, भोपाल से एसटीएफ की टीम और शिवपुरी से डॉग एस्कॉर्ट मौके पर पहुंचा है जो मामले की जांच कर रहा है। वन महकमें के अधिकारी मामले को दबाने में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार इस इलाके में पहले भी शिकारी ने तेंदुआ का शिकार किया था इसे लेकर पूर्व में पी ओ आर भी काटी गई थी, अब उन्हें शिकारी ने चीते को गोली मारी है इस तरह की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।
हालांकि कूनो वन मंडल के अधिकारी इस तरह की घटना होने से इनकार कर रहे हैं उनका कहना है कि 72 घंटे तक वह चीते की स्थिति के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते।
