विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 23 Mar 2023 09:39 AM (IST)

Indore News इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका ...और पढ़ें

वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन (फोटो- नई दुनिया)
वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन (फोटो- नई दुनिया)

इंदौर, जागरण डेस्क। Indore News: इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम पर होगा। शहर के कई प्रमुख मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही वह खेलों से भी जुड़े रहे, खासकर टेबल टेनिस से। लंबे समय तक वह मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष रहे और फिर आजीवन अध्यक्ष पद पर बने रहे।

वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का जन्म 4 अगस्त 1934 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने 1955 में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया। 1963 में कार्यकारी संपादक का कार्यभार संभाला बाद में लंबे अरसे तक नईदुनिया के प्रधान संपादक भी रहे। वर्ष 1965 में उन्होंने पत्रकारिता के विश्व प्रमुख संस्थान थॉम्सन फाउंडेशन, कार्डिफ (यूके) से स्नातक की उपाधि ली। हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र से इस प्रशिक्षण के लिए चुने जाने वाले वे पहले पत्रकार थे।

वह भारतीय भाषाई समाचार पत्रों के शीर्ष संगठन इलना के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 1988, 1989, 1994 में संगठन के अध्यक्ष रहे। वह इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी (आइएनएस) के 2000 में उपाध्यक्ष और 2002 में अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी पुष्पा छजलानी का पिछले साल ही निधन हुआ था। परिवार में पुत्र विनय और पुत्रियां शीला व आभा हैं।