Madhya Pradesh: दूल्हे की उम्र देख दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, फोन कर पुलिस को बुलाया
Madhya Pradesh शादी के एक दिन पहले दुल्हन ने दूल्हे की उम्र अधिक बताकर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। कहा कि वह उम्र में अपने से 11 साल बड़े दूल्हे के साथ फेरे नहीं लेगी।
नर्मदापुरम, जेएनएन। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में शादी के एक दिन पहले दुल्हन ने दूल्हे की उम्र अधिक बताकर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। कहा कि वह उम्र में अपने से 11 साल बड़े दूल्हे के साथ फेरे नहीं लेगी। पिपरिया निवासी युवती की शादी शनिवार को होनी थी। घर में बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। इस बीच, शुक्रवार की रात दुल्हन ने अचानक पुलिस को डायल 100 पर फोन कर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम से उसने कहा कि शादी उसकी मर्जी से नहीं हो रही है। यह बात सुनकर उसके माता-पिता व रिश्तेदार परेशान हो गए। सभी उसे मनाने में जुटे रहे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। पिपरिया थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि दुल्हन को सुरक्षा कारणों से वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।
मार्च, 2022 में मप्र में सामूहिक विवाह सम्मेलन में दूल्हा ही बदल गया था। जिसे देखा था पसंद किया था, वह नहीं निकला। पहले ही परिचय में युवक युवती दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। सम्मेलन में जब दूल्हे के सामने लड़की बैठी और रस्मों की तैयारी शुरू हुई तो पता चला कि दूल्हा वह था ही नहीं जो पहले देखा था। यह दूल्हा पैर से दिव्यांग था। यह जानते ही हड़कंप मच गया हैरानी की बात यह कि सामान्य युवक को पसंद किया था और जब विवाह की रस्में शुरू करने की तैयारी हुई तो दिव्यांग दूल्हा निकला। लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया और परिवार ने तत्काल ही सम्मेलन में दूसरा युवक पसंद कर आनन- फानन में विवाह कराया।शिकायतकर्ता ने बताया कि चार मार्च 2022 को गदाईपुरा में राठौर समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी सम्मेलन में वीरेंद्र अपनी भांजी का विवाह कराने के लिए पहुंचे थे। पहले ही परिचय के बतौर युवक का चयन कर लिया था और युवक-युवती दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। सम्मेलन में जब दूल्हे के सामने भांजी बैठी और रस्मों की तैयारी शुरू हुई तो पता चला कि दूल्हा वह था ही नहीं जो पहले देखा था। यह दूल्हा पैर से दिव्यांग था। यह जानते ही हड़कंप मच गया और युवती ने शादी से इन्कार कर दिया।