विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: भोपाल में स्कूल टीचर कासिम बना हैवान, तीन साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Published: Wed, 18 Sep 2024 12:00 AM (IST)

भोपाल में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन वर्षीय की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

भोपाल में एक निजी स्कूल तीन वर्षीय की बच्ची के साथ टीचर ने किया दुष्कर्म
भोपाल में एक निजी स्कूल तीन वर्षीय की बच्ची के साथ टीचर ने किया दुष्कर्म

HighLights

  1. भोपाल में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन वर्षीय की बच्ची के साथ दुष्कर्म
  2. पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया
  3. बच्ची की मां ने दो दिन पहले स्कूल में भी थी शिकायत

 जेएनएन, भोपाल। भोपाल में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन वर्षीय की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो दिन पहले हुई इस घटना की शिकायत पीड़िता की मां ने स्कूल प्रबंधन से की थी,लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अनसुनी कर दी।

आरोपित शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार

मंगलवार को मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने स्कूल में जांच पड़ताल करने के साथ ही आरोपित शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया। कमला नगर थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार को इस संबंध में शिकायत मिली थी कि पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर जानकारी जुटाई।

जहां आरोपित कासिम रेहान आइटी का शिक्षक है। बच्ची की मां ने शिकायत में बताया था कि दो दिन पहले बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट पर आए चोट के निशान दिखे थे।

पुलिस ने दर्ज किया केस

बाद में वह स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पहुंची और संबंधित शिक्षक नाम भी बताया,लेकिन स्कूल प्रबंधन ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपित स्कूल शिक्षक पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया लिया है।