विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, कुछ दिन पहले ही रखा नौकर फरार

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:54 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Sep 2026 09:59 AM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

भोपाल में पूर्व IAS अधिकारी की हत्या (एआई से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

भोपाल में पूर्व IAS अधिकारी की हत्या (एआई से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सेवानिवृत्त आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या

  2. भोपाल के सूरज नगर में वारदात

  3. नए नौकर पर हत्या का संदेह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरज नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रातीबड़ थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

नौकर पर संदेह

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरज नगर स्थित निज निवास पर रहते थे। शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले एक नौकर पर शक जताया जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो घटना के बाद से गायब है।

 

खबर अपडेट की जा रही है।