मध्य प्रदेश: फर्जी नारकोटिक्स TI बनकर महिला ने प्रॉपर्टी कारोबारी से ठगे 3.45 करोड़ रुपये, केस दर्ज
रतलाम में एक महिला ने खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर एक प्रॉपर्टी कारोबारी से 3.45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। ...और पढ़ें

नारकोटिक्स TI बनकर महिला ने प्रापर्टी कारोबारी से ऐंठे 3.45 करोड़ (AI फोटो)
HighLights
महिला ने खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर ठगी की।
प्रॉपर्टी कारोबारी रूपेश चपरोत से 3.45 करोड़ रुपये हड़पे।
पुलिस ने आरोपी सपना ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
डिजिटल डेस्क, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक महिला ने नारकोटिक्स टीआई बनकर प्रापर्टी कारोबारी रूपेश चपरोत से 3.45 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने सपना ठाकुर नामक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित के अनुसार, विजय लोढ़ा के खिलाफ हुंडी दलाली के नाम पर उनसे लाखों रुपये हड़पने का मामला न्यायालय में चल रहा था।
इसी सिलसिले में दिसंबर 2025 में सपना का फोन आया। उसने खुद को नारकोटिक्स टीआई बताते हुए एफआईआर की कॉपी मांगी और मकान-फ्लैट की कुर्की सहित अन्य कार्रवाई कराने के नाम पर करीब 70 लाख रुपये ले लिए।
इसके बाद उसने उसके जीजा से भी 15 लाख रुपये वसूले। फरवरी 2026 में 42 लाख रुपये का उधारीनामा लिखवाया और 22 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करवाए। आरोपित ने रूपेश का प्लाट भी अपने नाम करवा लिया।
इसके बाद उसने रूपेश से उसकी बेटी की शादी के लिए रखे 105 ग्राम सोने के जेवर भी ले लिए और विजय लोढ़ा प्रकरण में उसे दिवालिया दिखाने की बात कहते हुए तेजानगर स्थित मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। महिला ने रूपेश से एक वीडियो भी बनवाया कि उसने मकान बेचा है।
बाद में एनडीपीएस केस में फंसाने और एनकाउंटर का डर दिखाकर रूपेश का मोबाइल फार्मेट करवा दिया, ताकि कोई साक्ष्य न बचे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
