शादी का झांसा देकर कैब में महिला से रेप, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
सड़क किनारे खड़ी एक ओला कैब में महिला (30 वर्ष) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले कैब के ड्राइवर ने ही इसे अंजाम दिया। महिला विवाहिता है और एक हॉस्पिटल में काम करती है।
भोपाल। सड़क किनारे खड़ी एक ओला कैब में महिला (30 वर्ष) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले कैब के ड्राइवर ने ही इसे अंजाम दिया। महिला विवाहिता है और एक हॉस्पिटल में काम करती है।
महिला का आरोप है कि ड्राइवर ने उसे फुसलाकर दुष्कर्म किया। घटना के फौरन बाद शिकायत नहीं करने की बात पर उसने दलील दी कि 'आत्मग्लानि' होने पर वह थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।
एएसपी समीर यादव के मुताबिक शुक्रवार शाम को महिला भोपाल के कोहेफिजा थाने पहुंची। उसने बताया कि ओला कैब के 28 वर्षीय ड्राइवर दीपक बामने को वह ढाई साल से जानती है। कहीं आने-जाने के लिए वह दीपक की कैब मंगाती थी। 29 दिसंबर को उसने बाजार जाने के लिए उसे बुलाया था। वह उसे लेकर सिंगारचोली से बैरागढ़ जाने वाली सड़क पर पहुंचा। यहां फुसलाकर कैब में उसने रेप किया।
टीआई सूर्यकांत अवस्थी ने कहा कि वारदात के बाद महिला घबरा गई थी। दो दिन बाद उसने पति को इसकी जानकारी दी। पति ने थाने जाने का विरोध किया पर उसके बाहर जाते ही उसने खुद पुलिस में शिकायत करने का फैसला लिया और शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है।