विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गाड़ी संख्या... इतने दिनों तक रहेंगी निरस्त

Published: Thu, 01 Feb 2024 05:21 PM (IST)

भोपाल से सिंगरौली हावडा कोलकाता अहमदाबाद और अजमेर जाने वाले कई यात्रियों को थोड़े दिन के लिए परेशानी का सामना ...और पढ़ें

रेलवे ने कई ट्रेनों को किया निरस्त।
रेलवे ने कई ट्रेनों को किया निरस्त।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल से सिंगरौली, हावडा, कोलकाता, अहमदाबाद और अजमेर जाने वाले कई यात्रियों को थोड़े दिन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली रेल खण्ड पर डबल लाइन का काम किया जा रहा है, जिसमें छटैनी, ब्यौहारी, दुवरी कलां एवं विजयसोता स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है, जिसके कारण इन स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों को दिनांक 10.02.2024 से 24.02.2024 तक प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग के काम होने से कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा।

गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम  दिनांक
22165 भोपाल- सिंगरौली एक्सप्रेस 10, 14, 17 एवं 21 फरवरी 2024
22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस  13, 15, 20 एवं 22 फरवरी 2024
13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस  12 एवं 19 फरवरी 2024
19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 12 एवं 19 फरवरी 2024
19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस 15 एवं 22 फरवरी 2024
19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 14 एवं 21 फरवरी 2024
19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 एवं 24 फरवरी 2024
18009 संत्रागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 09, 16 एवं 23 फरवरी 2024
18010 अजमेर-संत्रागाछी एक्सप्रेस 11, 18 एवं 25 फरवरी 2024
13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 14 एवं 21 फरवरी 2024