Move to Jagran APP

Mhow News: मध्य प्रदेश के महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुलेट चलते नजर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्य प्रदेश के महू में हैं। यहां यात्रा के दौरान राहुल गांधी हेलमेट लगा कर बुलेट चलाते हुए नजर आए। राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान दिवस पर भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि महू में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By AgencyEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Sun, 27 Nov 2022 10:58 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 10:58 AM (IST)
Mhow News: मध्य प्रदेश के महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुलेट चलते नजर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुलेट चलते नजर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

भोपाल, एएनआई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्य प्रदेश के महू में हैं। यहां यात्रा के दौरान राहुल गांधी हेलमेट लगा कर बुलेट चलाते हुए नजर आए। राहुल गांधी यह बुलेट इंदौर में यात्रा के दौरान चलाते दिखे। बता दें कि बीते दिन राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि महू में उन्हें पुष्प व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राहुल गांधी को गौतम बुद्ध की प्रतिमा और संविधान की प्रति भेंट की गई। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों के अंदर मध्य प्रदेश को कवर करेगी, जिसके बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी।

loksabha election banner

पीछे भाग रहे राहुल गांधी के समर्थक 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बुलेट की सवारी करते नजर आए, जिसका वीडियों भी जैम कर वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां उनके आगे सिक्यूरिटी उनके लिए रास्ते साफ करती नजर आ रही है। तो वहीं राहुल गांधी के पीछे उनके समर्थकों की भीड़ भी भागती दिख रही है। उन्हीं समर्थकों में से एक तिरंगा लिए राहुल गांधी के पीछे दौड़ता दिखाई दिया।

Bhopal: ईयरफोन लगाकर पटरी पार कर रहा था युवक, हादसे में सॉफ्टवेयर डेवलपर की हुई मौत

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर में बाघ से लड़ते समय मादा तेंदुएं की हुई मौत, नहीं मिला शव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.