MP News: नवरात्रि पर जमकर चमका प्रापर्टी का कारोबार
नवरात्र के प्रथम दिन करीब 333 रजिस्ट्री हुई थी। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा। सबसे ज्यादा रजिस्ट्री शहर के रातीबड़ होशंगाबाद रोड कटारा न्यू मार्केट कोटरा नीलबड़ भदभदा कोलार व मिसरोद क्षेत्रों में हुई। सबसे ज्यादा रजिस्ट्री जमीनों की हुई है।
By Priti JhaEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 11:19 AM (IST)
भोपाल, जेएनएन। नवरात्र में प्रापर्टी बाजार जमकर चमका है। नवरात्र के आठ दिनों में 3128 रजिस्ट्री हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा रजिस्ट्री विगत बुधवार को 471 हुई थीं। राजधानी में पहली बार यह स्थिति बनी थी। वहीं गुरुवार को शहर में मात्र 380 सौदे हुए। नवरात्र के प्रथम दिन करीब 333 रजिस्ट्री हुई थी। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा। सबसे ज्यादा रजिस्ट्री शहर के रातीबड़ होशंगाबाद रोड, कटारा, न्यू मार्केट, कोटरा, नीलबड़, भदभदा, कोलार व मिसरोद क्षेत्रों में हुई। सबसे ज्यादा रजिस्ट्री जमीनों की हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें