Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने ग्राहक बनकर लेडी तस्कर को पकड़ा

मध्य प्रदेश के इंदौर में विजय नगर थाना पुलिस ने महिला को मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त मामले में गिरफ्तार किया है। तस्कर अब फसलों के बीच में गांजा की खेती करने लगे हैं। पुलिस महिला द्वारा बताए खेतों की भी तस्दीक करवा रही है।

By Priti JhaEdited By: Published: Mon, 07 Mar 2022 04:16 PM (IST)Updated: Mon, 07 Mar 2022 04:16 PM (IST)
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने ग्राहक बनकर लेडी तस्कर को पकड़ा
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने ग्राहक बनकर लेडी तस्कर को पकड़ा

इंदौर, जेएनएन। इंदौर पुलिस ने इंदौर से पिछले कुछ समय में ड्रग्स तस्करी के कई मामले पकड़े हैं। शहर में ड्रग्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में विजय नगर थाना पुलिस ने महिला को मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त मामले में गिरफ्तार किया है। महिला गांजा सप्लाई करती थी। तीन थाना क्षेत्रों में नेटवर्क तैयार करने में जुटी थी। पुलिस ने महिला से पांच किलो गांजा भी बरामद किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि बाग टांडा क्षेत्र में खेतों में गांजा की खेती करती है।

loksabha election banner

महिला ने बताया कि वह खजराना, लसूड़िया और विजय नगर क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने लगी थी। ट्रक ड्राइवर और चाकूबाज उससे गांजा खरीदते थे। पुलिस के मुताबिक शहर में सप्लाई हो रहा गांजा खरगोन, बड़वानी, धार, खंडवा, देवास जिले से आ रहा है। तस्कर अब फसलों के बीच में गांजा की खेती करने लगे हैं। पुलिस महिला द्वारा बताए खेतों की भी तस्दीक करवा रही है।

विजय नगर थाना के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर में विजय नगर थाना पुलिस ने महिला को मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम मेहरबाई पति फूलसिंह निवासी कृष्णबाग कॉलोनी है। टीआइ के मुताबिक पुलिस को खबर मिली थी कि महिला एक युवक के साथ गांजा लेकर आ रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली तो गांजा मिला। महिला के साथ पकड़ाया युवक नाबालिग था।

जानकारी हो कि क्राइम ब्रांच ने भी मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपितों से तीन लाख रुपये कीमती एमडीएमए ड्रग्स जब्त की है। एडिशनल डीसीपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों का नाम मोहम्मद आरिफ पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मल्हार पल्टन, सरफराज पुत्र फरीद खान निवासी मुमताज अपार्टमेंट जूना रिसाला है। गौरतलब है कि इंदौर पुलिस ने इंदौर से पिछले कुछ समय में ड्रग्स तस्करी के कई मामले पकड़े हैं। शहर में ड्रग्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.