विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: पीथमपुर के रॉयल मार्केटिंग कंपनी में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:22 PM (IST)

औद्योगिक नगरी पीथमपुर की रॉयल मार्केटिंग कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया, जहां घरेलू सफाई उत्पाद बनते हैं। ...और पढ़ें

पीथमपुर की कंपनी में भीषण आग।

पीथमपुर की कंपनी में भीषण आग।

HighLights

  1. पीथमपुर की रॉयल मार्केटिंग कंपनी में अज्ञात कारणों से आग लगी।

  2. घरेलू सफाई उत्पाद बनाने वाली कंपनी में लगी आग, जनहानि नहीं।

  3. पांच दमकलों ने आग पर काबू पाया, मित्तल कंपनी भी प्रभावित।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित पीथमपुर रॉयल मार्केटिंग कंपनी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। प्लॉट क्रमांक 13-ए पर संचालित इस कंपनी में फिनाइल, झाड़ू, हार्पिक और फ्लोर क्लीनर सहित घरेलू सफाई में उपयोग होने वाले उत्पाद बनाए जाते हैं।

आग लगते ही कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए सभी कर्मचारी तत्काल कंपनी से बाहर निकल गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

पांच दमकलों ने पाया आग पर काबू

आग की सूचना मिलने पर दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। करीब पांच फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग की लपटें पीछे स्थित मित्तल कंपनी तक भी पहुंच गईं, जिससे वहां भी आग लग गई। इसके बाद दमकलकर्मियों ने दोनों कंपनियों में लगी आग को बुझाया।

आग लगने का कारण अज्ञात, नुकसान का आकलन जारी

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में दोनों कंपनियों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।