Dindori News: दोनाें पक्षों के बीच सुलह करवाना पुलिस को पड़ा भारी, भीड़ ने जमकर कर दी पुलिस की पिटाई
डिंडौरी जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक एक सुबखार में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद होने की खबर जैसे ही पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर सुलह करवाने के लिए पहुंची। लेकिन इस दौरान लोगों ने ही उनकी पिटाई कर दी।
डिंडौरी, जागरण आनलाइन डेस्क। किसी तनाव की स्थिति में पुलिस का मौके पर पहुंचकर दो समूहों में सुलह करवाने की खबरें अकसर सामने आती रहती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में ऐसा करना पुलिस पर भारी पड़ गया। डिंडौरी जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक एक सुबखार में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उत्तेजित लोगों ने पुलिस कर्मियों पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। बाद में अधिक संख्या में पुलिस कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर माहौल ठंडा हुआ। पुलिस बल ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लियाा।
Sambhal में पुलिस पर हमला, महिलाओं ने छत से मारे पत्थर, एसआइ समेत तीन पुलिस वाले घायल
एक ही मकान में रह रहे दो परिवारों में विवाद
पुलिस ने इस सिलसिले में 12 लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र पेद्रों ने बताया कि वार्ड क्रमांक एक में अलवीना के मकान में निजामुद्दीन, इमरान अंसारी व फैजान अंसारी रह रहा है। परिजनों का इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शकील अहमद के परिवार से विवाद के चलते मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसी बीच जब पुलिस निजामुद्दीन और उसके साथियों को थाना ले जाने लगी तो पुलिस पर आरोपित शकील अहमद सहित अन्य द्वारा हमला कर दिया गया।
पुलिस ने इनके खिलाफ किया केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने शकील अहमद, खलील अहमद, तौकीर, गुडिया अहमद, अरबाज, नाजिया अहमद, जावेद खान, हबीब खान, रिंकू, जाहिद खान, शाहरूख खान, पिंकू मोहम्मदयार सहित अन्य के विरूद्घ पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने, मारपीट करने, बलवा करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर भी एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।