Move to Jagran APP

Gwalior Weather Update: ग्‍वालियर में भीषण गर्मी का प्रकोप, राज्‍य का छठा सबसे गर्म शहर

Gwalior Weather News Updateमध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में एक बार फिर भीषण गर्मी लोगों को सताने लगी है। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया हुआ है। अगले 24 घंटे में तापमान और बढ़ने की संभावना है। दिन में गर्म हवाएं भी चलेगी।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 08:02 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 08:02 AM (IST)
Gwalior Weather Update: ग्‍वालियर में भीषण गर्मी का प्रकोप, राज्‍य का छठा सबसे गर्म शहर
Gwalior Weather Update: ग्वालियर राज्य का छठा सबसे गर्म शहर रहा

ग्वालियर, जेएनएन। शहर में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। अब यहां का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ग्वालियर राज्य का छठा सबसे गर्म शहर रहा है। भिंड का गोहद पहले नंबर पर रहा है। गोहद में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। दिन में गर्म हवा चलेगी साथ ही हल्के बादल भी छा सकते हैं।

loksabha election banner

राजस्‍थान से आ रही हैं गर्म हवाएं 

दक्षिण राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस घेरे के कारण हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम हो गई है, जिससे राजस्थान से गर्म हवाएं आने लगी हैं। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आसमान साफ होने के कारण सूर्य ने भी अपना पूरा दमखम दिखाया। दोपहर में लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। सूरज ढलने के बाद भी गर्म हवाएं आती रहीं। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी भी सामान्य से नीचे चली गई है। इससे हवा भी गर्म हो गई है।

अंडमान की ओर तेजी से बढ़ रहा है मानसून 

मानसून को लेकर भी अच्छी खबर है। इस बार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पास आ गया है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए यह आदर्श स्थिति है। यदि मानसून इसी गति से आगे बढ़ता है तो 22 से 26 जून के बीच मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंच सकता है। मई के अंत से शहर में प्री-मानसून शुरू हो जाएगा। आंधी और बारिश होगी। ग्वालियर में मार्च के बाद से बारिश नहीं हुई है। गर्मियों में बारिश सामान्य से काफी कम होती है। प्री-मानसून की चाल से गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान की स्थितिः

-अधिकतम तापमान-44.7 डिसे

-न्यूनतम तापमान 28.1 डिसे

पारे की चाल

समय - तापमान

05:30 -  29.0

08:30 - 34.8

11:30 -  42.0

14:30 -  43.6

17:30 - 43.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.