मध्य प्रदेश: शिव मंदिर में शराब पीकर घुसा मुस्लिम युवक, मूर्ति पर चढ़ने का भी किया प्रयास; आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर के श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में एक मुस्लिम युवक शराब के नशे में घुस गया और मूर्ति पर चढ़ने का प्रयास किया।
-1792562854133_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदशौर जिले में स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में शराब के नशे में धुत एक मुस्लिम युवक घुस गया। वहां उसने मूर्ति पर चढ़ने की भी कोशिश की। सिक्योरिटी एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि इस मंदिर को वर्ष 2012 में खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने असुरक्षित मानते हुए यहां सुरक्षा के कड़े उपाय करने का सुझाव दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए बजट नहीं दिया।
ऐसे में मंदिर की सुरक्षा निजी सुरक्षा गार्डों के भरोसे है।सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे शराब के नशे में आरोपित इमरान खलीफा मंदिर परिसर में स्थित श्री सहस्त्रेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गया। लोगों ने देखा तो गार्डों को बुलाया और पकड़कर बाहर लेकर आए।
एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे, मामले मे जिसकी लापरवाही पाई जाए, उस पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को लिखेंगे। वहीं, मंदिर समिति के प्रबंधक ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। गार्ड का कहना है कि प्रवेश के समय लगा नहीं था कि आरोपित शराब के नशे में है।
