यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Beating In Gym: पत्नी ने जिम में पति और उसकी प्रेमिका को पीटा, वीडियो वायरल
Beating In Gym जब पत्नी को पता चला कि उसके पति का जिम में किसी अन्य युवती से अफेयर चल ...और पढ़ें

भोपाल, प्रेट्र। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पत्नी अपने पति और उसकी कथित प्रेमिका को चप्पल से पिटाई करते नजर आ रही है। जब पत्नी को पता चला कि उसके पति का जिम में किसी अन्य युवती से अफेयर चल रहा है तो वह वहां पहुंच गई। यहां पत्नी ने अपने पति और उसकी प्रेमिका की चप्पल से जमकर पिटाई की। पुलिस ने इस संबंध में क्रास शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।पुलिस के मुताबिक, सोमवार को एक महिला ने जिम में एक अन्य युवती की इस संदेह में पिटाई कर दी कि उसका उसके पति के साथ संबंध है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 15 अक्टूबर को राजधानी के कोह ए फिजा इलाके में हुई। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को मामले दर्ज किए गए।
जानें, क्या है मामला
कोह ए फिजा थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने सोमवार को कहा कि एक 30 वर्षीय महिला अपनी बहन के साथ उस जिम पहुंची, जहां उसका पति अपनी कथित प्रेमिका और अन्य लोगों की मौजूदगी में व्यायाम कर रहा था।महिला को शक था कि उसका पति जिम में इस महिला के साथ संबंध बना रहा है। उसके बाद महिला ने उस युवती की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर अपने महिला ने अपने पति की भी जमकर पिटाई की। पूरा हंगामा 10 मिनट तक चला। रविवार को महिला और उसके पति ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यहां नूरमहल रोड के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी के आरोपों का खंडन किया है और दावा किया है कि वह उस महिला को भी नहीं जानता, जिसे उसकी कथित प्रेमिका बताया जा रहा है। भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 294 (अश्लील कृत्य) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामले दर्ज किए गए। महिला ने इससे पहले शाहजहांनाबाद थाने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न और दहेज का मामला दर्ज किया था। महिला तब से अपने माता-पिता के साथ रह रही है। दंपत्ति को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। 2.15 मिनट के वीडियो में बुर्का पहने महिला को पहले अपने पति के साथ हाथापाई करते और फिर पास में खड़ी जिम के कपड़ों और स्पोर्ट्स शूज में दूसरी युवती के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है।
