विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Weather: कमजोर पड़ा मानसून, अधिकाशं इलाकों में मौसम साफ; जबलपुर-दमोह समेत इन जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:33 AM (IST)

मध्य प्रदेश में वेदर सिस्टम कमजोर पड़ने से मानसूनी वर्षा का दौर धीमा पड़ गया है, हालांकि कुछ जिलों में ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र

-प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. प्रदेश में मानसूनी वर्षा का दौर धीमा पड़ा, मौसम साफ।

  2. श्योपुर, शिवपुरी, नर्मदापुरम में हल्की बारिश दर्ज की गई।

  3. भोपाल, सीहोर, राजगढ़ में अगले 48-72 घंटों में वर्षा संभव।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में वेदर सिस्टम कमजोर पड़ने के साथ मानसूनी वर्षा का दौर धीमा पड़ गया है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक श्योपुर में 21 और शिवपुरी में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं नर्मदापुरम में 13.1, खरगोन में 10.8, इंदौर में 7.2 और राजगढ़ में 7 मिमी पानी गिरा। राजधानी भोपाल सहित बाकी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के बाद धूप खिल गई।

यहां पड़ सकती हैं बौछारें

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दमोह, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, पन्ना, कटनी सागर, नर्मदापुरम व जबलपुर जैसे जिलों में मामूली बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं, लेकिन विदाई से पहले प्रदेश में वर्षा का एक और दौर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- MP Weather: पश्चिमी क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, खिलचीपुर में 5 इंच बारिश; उज्जैन-राजगढ़ समेत 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

वर्तमान में राजस्थान-गुजरात सीमा पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही मुख्य मानसून ट्रफ राजगढ़ व दमोह से और अरब सागर से झारखंड तक फैली दूसरी ट्रफ लाइन भी प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इन सक्रिय वेदर सिस्टम के चलते अगले 48 से 72 घंटों के दौरान भोपाल, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन और चंबल-ग्वालियर संभाग सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।