विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में 'VB G राम G योजना एक जुलाई से होगी लागू, कैबिनेट में जल्द आएगा प्रस्ताव; तीन श्रेणियों में बटेंगी पंचायतें

Published: Sun, 14 Jun 2026 11:29 PM (IST)

मध्य प्रदेश में मनरेगा की जगह 'विकसित भारत -रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' (वीबीजीरामजी) योजना 1 जुलाई से लागू होगी। ...और पढ़ें

जल्द लागू होगी VB-G RAM G' योजना (फाइल फोटो)

 जल्द लागू होगी VB-G RAM G' योजना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मनरेगा की जगह 1 जुलाई से वीबीजीरामजी योजना लागू होगी।

  2. पंचायतों को तीन श्रेणियों में बांटकर होगा विकास कार्य।

  3. 125 दिन रोजगार गारंटी, काम न मिलने पर भत्ता मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। देश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की जगह लाई जा रही विकसित भारत -रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबीजीरामजी) योजना प्रदेश में भी एक जुलाई से प्रारंभ करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है।

पंचायतों को कार्य की दृष्टि से तीन श्रेणियों में बांटा जा रहा है। एक, जिनमें कम कार्य कराने की आवश्यकता है, दूसरी मध्यम श्रेणी की और तीसरी जिनमें विकास के अधिक काम कराए जाने की आवश्यकता है। योजना को प्रदेश में लागू करने के लिए शीघ्र की कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

राज्यों ने अपने स्तर पर किए बदलाव

बता दें, देशभर में एक जुलाई से वीबी जी राम जी योजना प्रारंभ की जा रही है। राज्यों ने कुछ बदलाव भी अपने स्तर पर किए हैं। योजना में रोजगार गारंटी सौ की जगह 125 दिन की गई है। गड़बड़ी रोकने के भी कई प्रयास किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत यह प्रावधान भी किया जा रहा है कि काम नहीं मिलने की स्थिति में श्रमिकों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जो सीधा उनके खातों में पहुंचेगा।

15 दिन में होगा भुगतान

मजदूरी भुगतान 15 दिवस में किया जाएगा। केंद्र ने योजना के अंतर्गत कुछ राशि भी मप्र सहित सभी राज्यों को दी है। अभी योजना का सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) किया जाता है। अब योजना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के खातों में बरसा धन, CM ने जारी की योजना की 37वीं किश्त, सुनाई मीनाक्षी के नामांकन रद होने की कहानी

इसमें कार्य निष्पादन और वित्तीय गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। मनरेगा में दूसरी दिक्कत यह है थी कि केंद्र के हिस्से की राशि में आने में विलंब होता था, जिससे मजदूरी भुगतान नहीं हो पाता था। काम भी रुक जाते थे।