विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश में दो श्रमिकों के खातों में दिखी सात-सात अरब की राशि

Published: Wed, 15 Jul 2026 01:44 AM (IST)

मध्य प्रदेश के खिरकिया में पेंशन निकालने गए दो आदिवासी मजदूरों के खातों में सात-सात अरब रुपये से अधिक की राशि दिखाई दी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पेंशन निकालने गए दो आदिवासियों के खाते में अरबों दिखे।

  2. खिरकिया के देवपुर में 10 जुलाई को हुई घटना।

  3. कुछ घंटों बाद ही खातों से राशि रहस्यमय तरीके से गायब।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पेंशन की राशि निकालने पहुंचे दो आदिवासियों के खातों में सात-सात अरब से अधिक की राशि दिखाई दी। हालांकि उसी दिन राशि गायब भी हो गई। मामला 10 जुलाई का है। खिरकिया तहसील के देवपुर निवासी आदिवासी गुलाब सिंह शिवपाल के खाते में पेंशन की राशि 500 रुपये निकालने के बाद भी 7 अरब से अधिक का बैलेंस दिखा।

एक ही गांव के दो ग्रामीणों के खातों में अरबों का बैलेंस

इसी तरह इसी गांव निवासी फूलकुंवर उदयसिंह के खाते में भी सात अरब से अधिक की राशि दर्शाई गई। चर्चा में दोनों ग्रामीणों ने बताया कि देवपुर की ही एक ऑनलाइन दुकान पर पेंशन की राशि की जांच कराने पहुंचे थे। खाते में राशि तो आ गई थी, लेकिन बैलेंस सात अरब से अधिक का बता रहा था।

मजदूरी करने वाले आदिवासियों के उड़े होश

दोनों आदिवासियों ने कहा कि वे मजदूरी करते हैं। उनके पास जमीन भी नहीं है। इतनी बड़ी राशि खाते में कैसे आई यह पता नहीं है। हालांकि उसी दिन जब कुछ घंटे बाद दोबारा खाते का बैलेंस चेक कराया तो राशि गायब थी।