मध्य प्रदेश पुलिस में 15 डीएसपी किए गए डिमोट, गृह विभाग ने रद की पदोन्नति
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 15 पुलिस अधिकारियों की डीएसपी पद पर पदोन्नति रद्द कर दी है। विभागीय जांच, आपराधिक ...और पढ़ें
-1792864597494_m.webp)
15 डीएसपी की पदोन्नति निरस्त (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
HighLights
मध्य प्रदेश में 15 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त।
गृह विभाग ने डीएसपी पदोन्नति रद्द करने का आदेश दिया।
विभागीय जांच और आपराधिक मामलों के कारण कार्रवाई।
राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के 15 अधिकारियों की उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति निरस्त कर दी गई है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर निरीक्षक और समकक्ष संवर्ग से पदोन्नत इन अधिकारियों को वापस उनके मूल संवर्ग में भेजने का निर्णय लिया है।
इन अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंड प्रभावशील होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। 13 जुलाई को जारी आदेश में इन्हें पदोन्नति दी गई थी।
पदोन्नति निरस्त होने वालों में महेंद्र सिंह भदौरिया, विपिन बिहारी सिंह, योगेंद्र सिंह जादौन, महेंद्र सिंह परमार, शैलेश कुमार मिश्रा, भरत सिंह ठाकुर, मनीष मिश्रा, विनय आर्य, सोमलता मलिक, सुरेश चंद्र नागर, दीपक संजोत और संतोष कुमार पांडे, विशेष शाखा संवर्ग से कल्पना रघुवंशी, बिसबल से देवेंद्र दुबे और रिजर्व निरीक्षक संवर्ग से अर्जुन सिंह पंवार शामिल हैं।
