विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: खरगोन में मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 25 से ज्यादा घायल; गुना में सड़क हादसे में कई अधिकारी को लगी गंभीर चोट

Published: Thu, 26 Dec 2024 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2024 08:04 AM (IST)

मध्य प्रदेश के खरगोन में जामगेट घाट पर बुधवार को पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दो दर्जन से ...और पढ़ें

खरगोन में मजदूरों से भरा वाहन पलटा, गुना में सड़क हादसे में कई अधिकारी घायल
खरगोन में मजदूरों से भरा वाहन पलटा, गुना में सड़क हादसे में कई अधिकारी घायल

 जागरण संवाददाता, महेश्वर। क्षेत्र के जामगेट घाट पर बुधवार को पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।इसमें दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। घायलों को मंडेलश्वर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे वाहन पलटा। इसमें 35 मजदूर सवार थे। इसमें दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। गायलों को अस्पताल लाया गया। मजदूर भूदरी व रामगढ़ के निवासी है। सूचना पर खरगोन एसपी धर्मराज मीना मौके पर पहुंचे।

खाई में गिरता वाहन तो हो जाता बड़ा हादसा

एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि हादसा वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। ड्राइवर ने होशयारी दिखाते हुए गाड़ी को खाई में मोड़कर उसने रेलिंग में गाड़ी को टकरा दिया, इसके बाद स्पीड होने की वजह से गाड़ी पलट गई। लेकिन गनीमत रही कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

एसपी ने भी अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

आगे बोले कि मौके पर जल्द पहुंचने के लिए एंबुलेंस को फोन किया गया और करीब छह एंबुलेंस मौंके पर पहुंचीं। वहीं एसपी ने भी अपनी गाड़ी में दो महिलाओं को जो काफी घायल थी उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सभी घायलों को मंडलेश्वर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वाहन में कुल 40 मजदूर सवार थे जिसमे करीब 27 मजदूर घायल हो गए।

गुना में एक्सीडेंट में घायल नायब तहसीलदार आइसीयू में भर्ती

गुना के कैंट थानाक्षेत्र में बुधवार शाम अनाज से भरे ट्रक ने नायब तहसीलदार की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके साथ ही ट्रक नायब तहसीलदार की गाड़ी पर पलट गया। इससे वाहन में सवार नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी घायल हो गए। नायब तहसीलदार को आइसीयू में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार अनुराग जैन राजस्व अमले में शामिल आरआइ कुलदीप गुप्ता और पटवारी महेंद्र रघुवंशी के साथ पगारा में जमीन विवाद सुलझाने गए थे। वह विवाद सुलझाकर वापस गुना लौट रहे थे। इसी दौरान लगभग छह बजे सामने से आ रहे अनाज से भरे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उसके बाद ट्रक वाहन पर पलट गया। इससे उनकी कार भी पलट गई।

विवाद सुलझाकर वापस गुना लौट रहे थे सभी अधिकारी

जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार अनुराग जैन राजस्व अमले में शामिल आरआइ कुलदीप गुप्ता और पटवारी महेंद्र रघुवंशी के साथ पगारा में जमीन विवाद सुलझाने गए थे। वह विवाद सुलझाकर वापस गुना लौट रहे थे। इसी दौरान लगभग छह बजे सामने से आ रहे अनाज से भरे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उसके बाद ट्रक वाहन पर पलट गया। इससे उनकी कार भी पलट गई।