विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: गुना में मस्जिद के पास हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, इलाके में फैला तनाव; भारी पुलिसबल तैनात

Published: Sun, 13 Apr 2025 02:00 AM (IST)

हनुमान जयंती पर शनिवार को निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव के बाद शहर में कुछ समय के लिए तनाव ...और पढ़ें

गुना में मस्जिद के पास हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
गुना में मस्जिद के पास हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

HighLights

  1. गुना में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल पैदा हो गया
  2. डीएम ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में पूरी तरह से शांति

 जेएनएन, गुना। हनुमान जयंती पर शनिवार को निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव के बाद शहर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान बाजार बंद कराया जाने लगा और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया।

हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को कर्नलगंज मस्जिद के पास हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव के बाद कुछ समय के लिए शहर में मामूली शांति व्यवस्था प्रभावित हुई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में पूरी तरह से शांति एवं व्यवस्था बनी हुई है। कलेक्टर ने एसपी संजीव सिन्हा के साथ शहर में भ्रमण भी किया और मौके पर भी पहुंचे। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि विवाद की वजह पथराव बताई जा रही है। फिलहाल शांति व्यवस्था बना रहे हैं। दोनों पक्षों से बात की जा रही है।

मस्जिद के पास से गुजर रहा था जुलूस

हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई घटना पर गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि जुलूस कर्नलगंज मस्जिद के पास से गुजर रहा था, इस दौरान दो समुदायों के बीच नारेबाजी हुई। हमें पता चला कि पथराव भी हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही तुरंत फोर्स भेजी गई। 15-20 मिनट में स्थिति पर काबू पा लिया गया। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। स्थिति सामान्य है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें- डीएम

हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई घटना पर गुना डीएम किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। हमें पता चला है कि 2-3 लोग घायल हुए हैं। हम कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे हैं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद में होगी केंद्रीय बल की तैनाती, राज्यपाल ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश; CM ममता ने बुलाई बैठक