विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: दहेज के लिए गर्म तवा से विवाहिता की जलाई जांघ, पति सहित सास-ससुर पर केस दर्ज

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 29 Jan 2024 11:32 PM (IST)

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दहेज लोभी पति और उसके परिजनों ने ...और पढ़ें

दहेज के लिए गर्म तवा से विवाहिता की जलाई जांघ (फोटो, जागरण)
दहेज के लिए गर्म तवा से विवाहिता की जलाई जांघ (फोटो, जागरण)

HighLights

  1. पीड़िता ने मायके जाने के बाद भाई को जानकारी दी
  2. रसोई में बना रही थी रोटी, तभी जलाई जांघ

जेएनएन, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दहेज लोभी पति और उसके परिजनों ने गर्म तवा से विवाहिता की जंघा जला दी। मामला कुरावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मोयली कंला का है। विवाहिता को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने पीड़ित विवाहिता के बयान के आधार पर सास-ससुर, देवर, ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। खबर के मुताबिक, शादी के एक साल बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता के ऊपर दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

पीड़िता ने मायके जाने के बाद भाई को जानकारी दी

पीड़िता हेमलता ने अपने पिता और भाई को मायके जाने पर इस बात की जानकारी दी। दरअसल, हेमलता जब मकर संक्रांति के बाद अपने ससुराल आई तो ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।

रसोई में बना रही थी रोटी, तभी जलाई जांघ

बता दें कि शुक्रवार सुबह नौ बजे जब हेमलता रोटी बना रही थी, तभी उसका पति दीपक और परिजन रसई में आकर दहेज को लेकर मारपीट करने लगे और गर्म तवा से उसकी जंघा जला दी।

ये भी पढ़ें: MP: पति ने ही की थी महिला SDM की हत्या, इस बात से था नाराज; पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी