विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: पन्ना में हिंदू महिला को रक्त देने आया था मुस्लिम युवक, लैब कर्मचारी ने भगाया

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 12 Sep 2024 05:45 AM (IST)

मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित जिला अस्पताल में हिंदू महिला को रक्त देने पहुंचे मुस्लिम युवक को ब्लड बैंक के ...और पढ़ें

पन्ना में हिंदू महिला को रक्त देने आया था मुस्लिम युवक
पन्ना में हिंदू महिला को रक्त देने आया था मुस्लिम युवक

 जेएनएन, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित जिला अस्पताल में हिंदू महिला को रक्त देने पहुंचे मुस्लिम युवक को ब्लड बैंक के तकनीशियन द्वारा धर्म पूछकर रक्त लिए बिना भगा देने का मामला सामने आया है। इसी वर्ष 22 जून की घटना का वीडियो बुधवार को प्रसारित हुआ तो स्वास्थ्य विभाग में सवाल जवाब और सफाई देने का दौर शुरू हुआ।

उधर, सिविल सर्जन का कहना है कि बाद में यह पता चलने पर कि युवक महिला के बेटे का मित्र है, रक्त ले लिया गया। महिला के बेटे का आरोप है कि मां को रक्त देने के लिए आए उसके मित्र राजा खान से तकनीशियन ने नाम पूछा।

युवक ने की शिकायत

उन्होंने कहा कि जो रक्त दे रहा है, वह मुस्लिम है और जिसे चढ़ाया जाना है, वह हिंदू है। खून नहीं लिया जा सकता। शिकायत सिविल सर्जन आलोक गुप्ता से की गई थी। इसके बावजूद तकनीशियन को नोटिस देने के अलावा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अस्पताल में प्रोफेशनल डोनर सक्रिय

सिविल सर्जन का कहना है कि तकनीशियन ने नोटिस का जवाब दिया था। दरअसल, कई बार अस्पताल में प्रोफेशनल डोनर सक्रिय रहते हैं, इसलिए ब्लड बैंक से जुड़े लोग पूछताछ करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरण कार्रवाई के लिए सीएमएचओ के पास लंबित है।