ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, लंबाई 100 फीट, हेलिपैड और स्वीमिंग पूल से लैस
दुनिया की सबसे लंबी कार 'द अमेरिकन ड्रीम' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जे ओहरबर्ग द्वारा डिजाइन की गई ...और पढ़ें

सबसे लंबी कार 'अमेरिकन ड्रीम' की अनोखी कहानी
HighLights
The American Dream दुनिया की सबसे लंबी लिमोजिन है, लंबाई 100 फीट हैं।
इसमें हेलिपैड, स्वीमिंग पूल, जैकुज़ी और मिनी गोल्फ जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
रिस्टोरेशन में तीन साल लगे और 2.5 लाख डॉलर से अधिक खर्च आए।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे लंबी कार, The American Dream, ने हाल ही में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यह लिमोजिन 1986 में कैलिफेर्निया के बर्बैंक में मशहूर कार डिजाइनर जे ओहरबर्ग ने बनाई थी। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो कार नहीं बल्कि चलती हुई महल है। इस विशाल लिमोजिन में स्वीमिंग पूल, जकुजी, बाथटब, मिनी गोल्फ क्षेत्र और यहां तक कि हेलिपैड भी है। यह एक साथ 75 से अधिक लोगों को आराम से बिठा सकती है।
कार का डिजाइन
- शुरुआत में यह लिमोजिन सिर्फ 60 फीट लंबी थी। इसे 24 पहियों और दो V8 इंजन के साथ बनाया गया था, एक फ्रंट में और दूसरा रियर में। बाद में जे ओहरबर्ग ने इसे 100 फीट तक बढ़ा दिया, जिससे यह दुनिया की सबसे लंबी कार बन गई और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2003 में दर्ज हुई।
- इस कार के अंदर की खूबसूरती भी कमाल की है। पीछे के हिस्से पर स्वीमिंग पूल और गोल्फ का छोटा क्षेत्र है। हेलिपैड की सुविधा इसे और भी खास बनाती है। इस लिमोजिन का इंटीरियर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 75 लोग आराम से यात्रा कर सकते हैं।
View this post on Instagram
रिस्टोरेशन का सफर
- वर्षों तक भुला दी गई इस लिमोजिन को आखिरकार न्यूयॉर्क के Autoseum ने रिस्टोर किया। कार जंग लगी हुई, टूटे हुए पार्ट्स और फीकी पेंट के साथ बर्बाद हो चुकी थी। माइकल मैनिंग, ऑटोसियम के मालिक ने इसे ढूंढा और रिस्टोरेशन का काम शुरू किया।
- इस प्रोजेक्ट में लगभग तीन साल का समय लगा और 2.5 लाख डॉलर से अधिक खर्च आए। इसमें शिपिंग, सामग्री और लेबर की लागत शामिल थी। माइकल डेजर और अन्य कार विशेषज्ञों ने मिलकर इसे फिर से जीवंत किया। अब यह लिमोजिन Dezerland Park Orlando’s Auto Museum में दर्शकों के लिए प्रदर्शित है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इस कार की वीडियो वायरल हो गई है, जिसमें लोग इसकी लंबाई, फीचर्स और अनोखी डिजाइन को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है जैसे Tom & Jerry की कार निकल आई हो।
