Move to Jagran APP

MP News: बुजुर्गों को पेंशन के वादे के साथ लुभा रही कांग्रेस, विधानसभा चुनाव के पहले घोषित होगा वचन पत्र

MP News सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस सभी वर्गो को साधने का प्रयास कर रही है। बुजुर्गो को बताया जा रहा है कि आय की वार्षिक सीमा निधि प्राप्त करने के आड़े नहीं आएगी। प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के 70.18 लाख मतदाता हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Sat, 05 Nov 2022 07:52 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2022 07:52 PM (IST)
MP News: बुजुर्गों  को पेंशन के वादे के साथ लुभा रही कांग्रेस, विधानसभा चुनाव के पहले घोषित होगा वचन पत्र
MP News: - वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगा प्रविधान, प्रतिमाह सम्मान निधि देने का वादा

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। MP News: मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी वर्गों को साधने का काम प्रारंभ कर दिया है। बुजुर्गो के माध्यम से पार्टी ने घर-घर पैठ बनाने की कार्ययोजना बनाई है।

loksabha election banner

इसके अंतर्गत चुनाव से तीन माह पूर्व जो वचन पत्र जारी किया जाएगा, उसमें सत्ता में आने पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान निधि (पेंशन) देने का प्रविधान करने का वादा होगा। बुजुर्गो को यह बात अभी से बताई जाने लगी है। यह बताया जा रहा है कि आय की वार्षिक सीमा निधि प्राप्त करने के आड़े नहीं आएगी। प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के 70.18 लाख मतदाता हैं।

सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस सभी वर्गो को साधने का प्रयास कर रही है। वचन पत्र के माध्यम से युवाओं के लिए स्वरोजगार योजना और रिक्त शासकीय पदों को समयसीमा में भरने, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए विशेष योजना, किसानों की ऋण माफी, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली, पेंशनर की समय पर महंगाई राहत में वृद्घि की व्यवस्था, महिला स्व-सहायता समूहों का विस्तार सहित अन्य विषयों को लेकर आमजन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे।

वचन पत्र समिति की बैठक में बुजुर्गो के लिए योजना पर प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है। सभी इस बात को लेकर एकमत हैं कि बुजुर्गो का सम्मान होना चाहिए। आय की सीमा का बंधन होने के कारण अभी बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में नहीं आ पाते हैं। इस प्रविधान को भी समाप्त किया जाएगा।

सिर्फ एक व्यवस्था तय होगी कि जिस वरिष्ठ नागरिक को पूर्व से कोई पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है, उसे सम्मान निधि मिलेगी। सूत्रों का कहना है कि बुजुर्ग यदि कांग्रेस के इस कदम से प्रभावित होते हैं तो वे पार्टी के पक्ष में घर से लेकर समाज तक में वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

तीन सौ रपये बढ़ाई थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र की जगह वचन पत्र जारी किया था। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि तीन सौ रपये प्रतिमाह से बढ़ाकर एक हजार रपये करने का वचन दिया था। सरकार में आने पर पेंशन राशि में तीन सौ रपये की वृद्घि की गई थी। दूसरे चरण में चार सौ रपये बढ़ाने थे पर सरकार चली गई।

पूर्व वित्त मंत्री तरण भनोत का कहना है कि हमने चरणबद्घ तरीके से वचन पत्र को पूरा करने की शुरआत की थी। कांग्रेस हमेशा सभी वर्गो को लेकर साथ चलती है। कमल नाथ सरकार में किए गए काम इसका उदाहरण हैं। भाजपा इससे ही परेशान थी और षड्यंत्र रचकर चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया।

भाजपा कर रही सुरक्षा, सम्मान और समृद्घि के काम : रजनीश

भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल का कहना है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और समृद्घि के लिए काम कर रही हैं और आगे भी करेगी। चाहे पेंशनभोगी हों या फिर असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, हर वर्ग के हित की चिंता भाजपा ने की है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना हमारे सामाजिक सरोकार का उदाहरण है। कांग्रेस वचन पत्र के नाम पर धोखा देती है। 15 माह की कमल नाथ सरकार में प्रदेशवासी यह देख-समझ चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.