विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले का खतरा, 30 से ज्यादा पोर्टल बंद

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:30 PM (IST)

ग्लोबल पीएचपी शेल खामी और एमपी-सर्ट की चेतावनी के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने संभावित साइबर हमले से बचने के ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश की सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले का खतरा

मध्य प्रदेश की सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले का खतरा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ग्लोबल स्तर पर सामने आई पीएचपी शेल सॉफ्टवेयर की खामी और एमपी-सर्ट की चेतावनी के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पुराने पीएचपी सॉफ्टवेयर पर चल रही शासन की 130 वेबसाइटों पर संभावित साइबर हमले के खतरे को देखते हुए, एहतियात 30 से ज्यादा पोर्टलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

एमपीएसईडीसी के एमडी अंशुमान राज के अनुसार, तकनीकी एजेंसियों की एडवाइजरी से पहले ही असामान्य गतिविधियों के संकेत मिल गए थे। पहले करीब 100 साइटें बंद की गई थीं, जिनमें से 70 को अपग्रेड करके दोबारा शुरू कर दिया गया है।

शेष 30 वेबसाइटों को शनिवार और रविवार तक पूरी तरह सुरक्षित कर लाइव कर दिया जाएगा। सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।