विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में किसानों को राहत : अब एक ही बार में मिलेगा पूरा खाद कोटा, खरीफ सीजन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Published: Mon, 04 May 2026 07:47 PM (IST)

किसानों को यूरिया सहित सभी उर्वरकों का पूरा कोटा एक ही बार में मिलेगा। यह फैसला किसानों की सुविधा और ...और पढ़ें

यूरिया खाद (प्रतीकात्मक चित्र)

यूरिया खाद (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए सरकार ने पहले से ज्यादा सतर्क रुख अपनाया है। किसानों की सुविधा के लिए अब यूरिया सहित सभी प्रमुख उर्वरकों का पूरा कोटा एक ही बार में देने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।

दो किस्तों की व्यवस्था खत्म

अब तक किसानों को यूरिया दो चरणों में देने की योजना थी, लेकिन ताजा फैसले के बाद मंगलवार से पात्रता के अनुसार पूरा कोटा एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा। यही व्यवस्था डीएपी, एनपीके, फॉस्फेट और पोटाश जैसे अन्य उर्वरकों पर भी लागू होगी।

खरीफ सीजन से पहले तैयारी तेज

खरीफ फसलों की बुवाई जून के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली है। इसके मद्देनजर डीएपी, एनपीके, फॉस्फोरस और पोटाश का वितरण पहले ही शुरू कर दिया गया है। यूरिया की जरूरत बुवाई के करीब 21 दिन बाद पड़ती है, इसलिए उसकी आपूर्ति को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।

ई-विकास पोर्टल से मिलेगा खाद

खाद वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए ई-विकास पोर्टल के माध्यम से टोकन प्रणाली लागू की गई है। किसानों को उनकी भूमि के आधार पर टोकन जारी होगा, जिसके जरिए वे निर्धारित विक्रेता से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- कचौरी-समोसे के तेल से उड़ेगा विमान! MANIT के वैज्ञानिकों की नई तकनीक से बनेगा सस्ता और ग्रीन एविएशन फ्यूल

15 लाख टन खाद का भंडार

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस समय प्रदेश के पास लगभग 15 लाख टन खाद का भंडार है। इसमें छह लाख 40 हजार टन यूरिया, डीएपी और एनपीके 5,15 लाख टन और 3.50 लाख टन फास्फेट है।