Move to Jagran APP

Holi 2022: मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह मनाई होली, फाग गाया और दिया ये संदेश

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ होली खेली। इस मौके पर सीएम और उनकी पत्नी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। प्रदेशभर में होली की धूम रही।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 18 Mar 2022 10:26 AM (IST)Updated: Fri, 18 Mar 2022 03:20 PM (IST)
Holi 2022: मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह मनाई होली, फाग गाया और दिया ये संदेश
मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ खेली होली। फोटो एएनआइ

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ होली खेली। इस मौके पर सीएम और उनकी पत्नी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इसके बाद शिवराज ने लोगों के साथ गुलाल से होली खेली। प्रदेशभर में होली की धूम रही। लोग रंगों से सराबोर दिख रहे हैं। बच्चों के साथ बड़-बूढ़े, युवा और महिलाएं सब होली के रंग में रंगे नजर आए। वहीं, प्रदेशभर में होली पर कड़ी सुरक्षा है। प्रदेशभर में आने और जाने वाले लोगों पर प्रदेश के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कड़ी नजर रख रहे हैं।  

loksabha election banner

शिवराज ने कहा कि रंगों का पर्व होली हर जीवन में नया उत्साह व उल्लास भरने का अवसर है। अपने साथ-साथ सबके जीवन में खुशी और आनंद का नया रंग घोलें,यही होली का ध्येय है। रंगों के अप्रतिम पर्व होली की आप सबको हार्दिक बधाई। होली खेलिए, फाग गाइए, जीवन को एक नए रंग से भर दीजिए। आज निवास पर साथियों और प्रदेशवासियों के साथ 'होली मिलन' कार्यक्रम में आनंद दोगुना हो गया। वृक्ष हमें जिंदगी देते हैं, इसलिए पेड़ों के साथ भी होली मनाएं, इस संकल्प के साथ कि हम एक पौधा साल में अवश्य लगाएंगे और अनावश्यक पेड़ न कटें, इसकी भी चिंता करेंगे। आप सबको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बरगद को गुलाल लगाने का संकल्प यही है कि धरती का श्रृंगार और हमारे जीवन का भी आधार हैं ये वृक्ष।  शिवराज ने निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर लोकप्रिय बुंदेली गीत "मोरी बहू हिरानी है ...ऐ भैया मिले गाकर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और स्नेह, प्रेम, सौहार्द से इस पर्व को मनाने का संदेश दिया।

इससे पहले वीरवार को भोपाल के कोलार स्थित वेस्टर्न कोर्ट कालोनी में होलिका दहन के अवसर पर शिवराज ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शिवराज ने ट्वीट में लिखा कि बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व पर यही कामना करता हूं कि ईर्ष्या, घृणा और नकारात्मक शक्तियों का विनाश हो। चहुंओर प्रेम, स्नेह, सौहार्द के नव पुष्प पल्लवित हों।

भोपाल के 1250 स्थित नूतन मार्केट में होलिका दहन के अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से सपत्नीक पूजा-अर्चना की और होलिका में गो-काष्ठ चढ़ाया तथा नागरिकों को होली की बधाई दी। होलिका की अग्नि में बैर, द्वेष, रार जलकर स्वाहा हों, आपके जीवन में आनंद की ज्योत प्रज्ज्वलित हो, यही शुभकामनाएं।

शिवराज ने इससे पहले बड़वानी में भगोरिया महोत्सव के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ नृत्य किया। शिवराज ने वीरवार को ट्वीट में लिखा कि बड़वानी में भौंगर्या (भगोरिया) उत्सव में जनजातीय भाई-बहनों के बीच पहुंचकर जीवन एक नए रंग में रंग गया। उनके जीवन के हर क्षण, हर पल में ऊर्जा है, उत्सव है, आनंद है। उनकी आत्मीयता और प्रेम ने हृदय को आनंदित कर दिया। बड़वानी में प्रेम के प्रतीक भगोरिया महोत्सव में भाग लेकर अंतर्मन अत्यंत आनंदित व प्रफुल्लित है। आत्मीय स्वागत ने मन को मोहित कर लिया। कितनी सुंदर संस्कृति है कितने ही मनोहर रंग हैं इनकी कला संस्कृति के। यह आनंद हर जीवन में हो, यही शुभेच्छा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.