Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    महाकाल के चरणों में सीएम मोहन यादव, बोले - बाबा की कृपा से प्रगति पथ पर बढ़ रहा मध्यप्रदेश

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 03:13 PM (IST)

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सावन मास में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विदेश रवाना होने से पहले उन्होंने बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम किया और प्रदेशवासियों की समृद्धि की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर प्रदेश की जनता की सुख-शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से मध्यप्रदेश प्रगति कर रहा है।

    Hero Image
    उज्जैन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में की भस्मारती दर्शन

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सावन मास के शुभ अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विदेश प्रवास पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने प्राचीन परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल को साष्टांग दंडवत प्रणाम कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सावन मास के इस विशेष दिन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर प्रदेश की जनता की सुख-शांति और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि

    "बाबा महाकाल की असीम कृपा से ही मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। मैं बाबा से प्रार्थना करता हूं कि हमारा प्रदेश आत्मनिर्भरता, रोजगार, शिक्षा और आध्यात्म के मार्ग पर सतत आगे बढ़ता रहे।"

    डॉ. यादव ने यह भी कहा कि सावन महाकाल की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम समय होता है, और इस पवित्र माह में किया गया संकल्प निश्चित ही जनकल्याण में परिणत होता है।

    मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी ,मंदिर समिति के पदाधिकारियों,पुजारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी दर्शन में भाग लिया। भस्मारती के बाद उन्होंने गर्भगृह में विशेष पूजा की और महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रदेश की भावनात्मक और आध्यात्मिक एकता का संदेश भी दिया।