Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahakaleshwar Temple: रंगपंचमी पर आज महाकाल मंदिर में रंग-गुलाल पर प्रतिबंध, भगवान को चढ़ेगा सिर्फ एक लोटा रंग

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 12:05 AM (IST)

    उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को रंगपंचमी का त्योहार प्रतीकात्मक रूप से मनाया जाएगा। तड़के चार बजे भस्म आरती में पुजारी भगवान महाकाल ...और पढ़ें

    Hero Image
    रंगपंचमी पर आज महाकाल मंदिर में रंग-गुलाल पर प्रतिबंध।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, उज्जैन। उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को रंगपंचमी का त्योहार प्रतीकात्मक रूप से मनाया जाएगा। तड़के चार बजे भस्म आरती में पुजारी भगवान महाकाल को केसर व टेसू के फूलों से बना केवल एक लोटा रंग अर्पित करेंगे। शाम को परंपरा अनुसार, महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में हुए थे पुजारियों सहित 14 लोग घायल

    उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर में बीते सोमवार को भस्म आरती के दौरान केमिकलयुक्त गुलाल के अत्यधिक उपयोग से गर्भगृह में आग लग गई थी। इसमें पुजारियों सहित 14 लोग घायल हो गए थे। हादसे से सबक लेते हुए मंदिर प्रशासन ने रंगपंचमी पर पुजारी, पुरोहित व भक्तों के होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    भगवान महाकाल को पुजारी अर्पित करेंगे सिर्फ एक लोटा रंग

    भस्म आरती दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी अपने साथ रंग, गुलाल लेकर नहीं आ सकेंगे। रंगपंचमी की परंपरा निभाने के लिए मंदिर समिति पुजारी, पुरोहितों को एक लोटा प्राकृतिक रंग उपलब्ध कराएगी।

    बता दें इससे पहले पुजारी रंगपंचमी पर होली खेलने के लिए टेसू के फूलों से दो-दो सौ लीटर के ड्रम भरकर रंग तैयार करते थे। आरती के दौरान गर्भगृह, नंदी हाल व परिसर में जमकर होली खेली जाती थी। प्रशासन ने इस बार परंपरा के नाम पर होने वाले इस धमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है।

    यह भी पढ़ेंः Mahakaleshwar Temple: इस वजह से उज्जैन में महाकाल कहलाए भोलेनाथ, जानें इस नगरी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें

    अग्निकांड मामले में जांच जारी

    महाकाल मंदिर में लगी आग के मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल मंदिर प्रशासक को बदल दिया गया है। संदीप सोनी के स्थान पर जिपं सीईओ मृणाल मीना को प्रभार दिया है। इस बीच मामले की जांच जारी है। प्रशासन सुरक्षा एजेंसी, मंदिर कर्मचारियों, अधिकारियों सहित कुछ पुजारियों को भी नोटिस देगा। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ेंः Ujjain Fire Case: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान कैसे लगी थी आग, जांच में हुआ बड़ा खुलासा