विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुना अस्पताल में लाचारी का सबब, स्ट्रेचर न मिलने पर बहन ने दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाया; वीडियो वायरल

Published: Sun, 04 Oct 2026 01:14 PM (IST)

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बहन अपने दिव्यांग और बीमार भाई को कंधे पर उठाकर अस्पताल के वार्ड तक ले गई, क्योंकि उसे स्ट्रेचर नहीं मिला।

HighLights

  1. बहन ने दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

  2. स्ट्रेचर न मिलने पर हुई यह घटना, वीडियो वायरल।

  3. अस्पताल प्रशासन ने स्ट्रेचर की कमी से इनकार किया।

डिजिटल डेस्क, भेपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ स्थित बोरखेड़ी गांव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जिला अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक बहन अपने दिव्यांग और बीमार भाई को कंधे पर उठाकर अस्पताल के वार्ड तक ले जाती नजर आ रही है।

स्ट्रेचर न मिलने पर बहन बनी सहारा

जानकारी के मुताबिक, बोरखेड़ी निवासी कृष्णाबाई अपने बीमार भाई जगदीश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। जगदीश पिछले एक साल से बीमार है और दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है।

अस्पताल पहुंचने के बाद जब मरीज को अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर या कोई सहायता नहीं मिली, तो बहन ने खुद ही भाई को पीठ पर बैठाया और वार्ड तक पहुंचाया। इस पूरे सीन को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई

वीडियो सामने आने के बाद जब अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने स्ट्रेचर की कमी के दावों को खारिज कर दिया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर का कहना है कि अस्पताल में स्ट्रेचर पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं और क्रिटिकल केयर ब्लॉक समेत पुराने परिसर के पास भी इनकी उपलब्धता रहती है।