मध्य प्रदेश: धार में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, गुस्साए लोगों ने फोरलेन किया जाम
धार जिले के बदनावर में महू-नीमच फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें
-1791000170931_m.webp)
बदनावर के पिटगारा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
धार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी।
हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक बच्ची घायल।
गुस्साए ग्रामीणों ने महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम किया।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदनावर के महू-नीमच फोरलेन पर स्थित पिटगारा चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।
बता दें कि यह हादसा शनिवार सुबह की है, जहां पिटगारा चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई।
गंभीर रूप से घायल हो घई मासूम बच्ची
हादसे में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल बच्ची को तुरंत बदनावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।
नाराज लोगों ने जाम किया हाईवे
इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों का गुस्सा साफ-साफ देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ही शवों को रखकर महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस जाम के कारण रतलाम-इंदौर मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस
दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही बदनावर थाना प्रभारी अमित कुशवाह अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
