Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • madhya-pradesh
  • bhopal
LIVE BLOG

MP Cabinet Expansion Live: मध्य प्रदेश में 28 मंत्रियों की शपथ : विजयवर्गीय और प्रह्लाद समेत 18 को कैबिनेट में जगह, शिवराज के 10 मंत्रियों की छुट्टी

MP Cabinet Expansion Live: मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हुआ। कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय किए गए। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब कई नेताओं को मंत्री बनाए गए।

By Piyush KumarMon, 25 Dec 2023 04:55 PM (IST)
News Article Hero Image

 MP Cabinet Expansion Live: मध्य प्रदेश में आज मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। कुल 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री में शामिल किया गया। 6 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। वहीं 4 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। 

25 Dec 20234:10:38 PM
इन नेताओं को बनाया गया राज्यमंत्री
  • राधा सिंह
  • प्रतिमा बागरी
  • दिलीप अहिरवार
  • नरेन्द्र शिवाजी पटेल
25 Dec 20234:04:29 PM
MP Cabinet Expansion Live: पीएम मोदी के पसंदीदा हैं प्रहलाद सिंह पटेल

प्रहलाद सिंह पटेल को डॉ. मोहन यादव की सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रहलाद सिंह पटेल एक जमीनी नेता होने के साथ साथ संघ के करीबी भी रहे हैं। इसके साथ ही प्रहलाद सिंह पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी होने के साथ- साथ पसंदीदा भी है।

25 Dec 20233:59:27 PM
इन नेताओं को बनाया गया राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • कृष्णा गौर
  • धर्मेंद्र लोधी
  • दिलीप जायसवाल
  • गौतम टेटवाल
  • लखन पटेल
  • नारायण सिंह पवार
25 Dec 20233:58:18 PM
इन 18 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रहलाद सिंह पटेल
  • राकेश सिंह
  • करण सिंह वर्मा
  • राव उदय प्रताप सिंह
  •  विजय शाह
  • संपतिया उइके
  • तुलसीराम सिलावट
  • एंदल सिंह कंसाना
  • निर्मला भूरिया
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • विश्वास सारंग
  • नागर सिंह चौहान

  • नारायण सिंह कुशवाह
  • प्रद्युमन सिंह तोमर
  • राकेश शुक्ला
  • चेतन काश्यप
  • इंदर सिंह परमार
25 Dec 20233:49:29 PM
MP Cabinet Expansion Live: छह नेता बने राज्य मंत्री

 भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग और अन्य पार्टी विधायकों ने भोपाल में मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कुल 28 भाजपा नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

25 Dec 20233:35:48 PM
राज भवन में मोहन कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ

राज्यपाल ने सबसे पहले विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा और राव उदय प्रताप सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

25 Dec 20233:27:29 PM
MP Cabinet Expansion Live: 18 नेता लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

कुल 28 बीजेपी नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेता कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

25 Dec 20233:26:22 PM
MP Cabinet Expansion Live: विकास की नई ऊंचाईयों को ले जाएगी राज्य सरकार: शिवराज सिंह चौहान

मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,"गुड गवर्नेंस डे के मौके पर जो सरकार आज पूर्णनता से आकार ले रही है वो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में मध्य प्रदेश को सुशासन देगी, विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी और जनता का विकास करेगी।

शिवराज सिंह ने आगे कहा,"हमने संकल्प पत्र में जनता के विकास के लिए जो संकल्प लिए हैं, उसे ये सरकार पूरा करेगी। मैं आज शपथ ले रहे सभी मंत्री मित्रों को बधाई देता हूं।"

#WATCH | Former Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says "Today is Good Governance Day and the birth anniversary of Atal Bihari Vajpayee. Today, the cabinet ministers of the Madhya Pradesh government are going to take oath. I have faith that the govt that will be formed… pic.twitter.com/nAmlCbOLYH

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 25, 2023
25 Dec 20233:17:37 PM
मंत्रिपद की रेस में राकेश शुक्ला का भी नाम शामिल

तीन बार के विधायक रहे राकेश शुक्ला के छोटे भाई दिनेश शुक्ला ने बताया कि बड़े भाई राकेश शुक्ला बचपन से ही संघ से जुड़ गए थे। बचपन से ही उनका संघ की तरफ झुकाव था। पिता के साथ वह शाखा जाते थे। सात साल की उम्र में उन्होंने पहलीबार ध्वज प्रणाम किया था।

25 Dec 20233:16:53 PM
एंदल सिंह कंसाना बन सकते हैं मोहन मंत्रिमंडल में मंत्री

एंदल सिंह कंसाना सुमावली विधानसभा से चौथी बार विधायक बने हैं और प्रदेश सरकार में तीसरी बार मंत्री बनने का मौका मिला है। ग्राम पंचायत से राजनीति शुरू करने वाले एंदल सिंह सबसे पहले नायकपुरा ग्राम पंचायत पंचायत के सरपंच बने, फिर मुरैना कृषि उपज मंडी के संचालक पद का चुनाव जीतने के बाद मुरैना जनपद अध्यक्ष बने।

25 Dec 20233:16:18 PM
चेतन्य काश्यप ले सकते हैं मंत्री पद का शपथ

रतलाम शहर से लगातार तीसरी बार विधायक बने चेतन्य काश्यप इस बार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। अपने पिछले दो कार्यकाल में काश्यप ने विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधाएं, वेतन, भत्ते आदि नहीं लिए थे और इस बार भी नहीं लेने की घोषणा कर दी है। वर्ष 2002 से 2013 तक काश्यप भाजपा में एनजीओ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर रहे।

25 Dec 20231:45:28 PM
भोपाल में कृष्णा गौर को बधाई देने पहुंचे समर्थक ।

मोहन मंत्रिमंडल में  कृष्णा गौर को भी शामिल किया जा सकता है। इस मौके पर उनके समर्थक उन्हें बधाई देने पहुचे।

/

25 Dec 20231:21:49 PM
MP Cabinet Expansion Live: शपथ समारोह में शिरकत करेंगे सिंधिया

सूत्रों ने जानकारी दी कि मोहन यादव कैबिनेट के विस्तार समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिंया समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि सिंधिया समर्थकों को भी मंत्री बनाया जा रहा है।

25 Dec 202312:23:13 PM
MP Cabinet Expansion Live: प्रदेश में अधिकतम कितने मंत्री बनाए जा सकते हैं?

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। नियम के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम 34 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री का चयन भी इन 34 विधायकों में से ही किया जाता है। वर्तमान में मोहन यादव मुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री बनाया जा चुका है। इसका मतलब यह है कि ज्यादा से ज्यादा 31 विधायकों को ही मंत्री बनाया जा सकता है।

25 Dec 202312:09:52 PM
MP Cabinet Expansion Live: क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश में भाजपा

  मोहन मंत्रिमंडल के जरिए भाजपा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश में है।

25 Dec 202311:45:21 AM
MP Cabinet Expansion Live: दो मंत्रियों को दिया जा सकता है स्वतंत्र प्रभार

करीब 28 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, इनमें 20 कैबिनेट, 6 को राज्य मंत्री और 2 को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर सरकार द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

25 Dec 202311:40:42 AM
MP Cabinet Expansion Live: इनके पास फोन आने की सूचना

कैलाश विजयवर्गीय

  • प्रह्लाद सिंह पटेल
  • एंदल सिंह कंसाना
  • तुलसी सिलावट
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • विजय शाह
  • अर्चना चिटनिस
  • विश्वास सारंग
  • विजय शाह
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • करण सिंह वर्मा
  • निर्मला भूरिया
  • राकेश शुक्ला
  • नारायण सिंह
  • राव उदय प्रताप सिंह
  • कृष्णा गौर
  • धमेंद्र लोधी
  • इंदर सिंह परमार
  • चेतन्य काश्यप
  • प्रतिमा बागरी
  • दिलीप अहिरवार
  • नरेन्द्र शिवाजी पटेल
  • राधा सिंह
  • दिलीप जायसवाल
  • गौतम टेटवाल
  • संपतिया उईके
  • ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
  • नारायण सिंह कुशवाहा
  • राकेश शुक्ला

25 Dec 202311:30:21 AM
MP Cabinet Expansion Live: मुख्य सचिव वीरा राणा ने अधिकारियों से की बात

मंडल विस्तार को लेकर मुख्य सचिव वीरा राणा ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सामान्य प्रशासन, गृह, राजभवन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

25 Dec 202311:22:23 AM
MP Cabinet Expansion Live: पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेगा मंत्रिमंडल: सीएम मोहन यादव

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम मोहन यादव ने राज्य के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की।उन्होंने कहा, महामहिम हमारे नए मंत्रीमंडल को शपथ दिलाएंगे। पीएम नरेंन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में और सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल गठन के साथ प्रदेश के बेहतरी के लिए काम करेगा।

#WATCH | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says "Madhya Pradesh Governor Mangubhai Patel will administer the oath of office to our cabinet ministers. Under the supervision of PM Modi, Union HM Amit Shah, BJP national president JP Nadda and other senior leaders of the party, we will… pic.twitter.com/2aXAczmLYG

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 25, 2023
25 Dec 202311:19:41 AM
MP Cabinet Expansion Live: विश्वास सारंग, कृष्णा गौर समेत इन नेताओं को आया फोन

 शपथ ग्रहण  के लिए विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, इंदर सिंह परमार सहित अन्य विधायकों को फोन पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। रतलाम विधायक चेतन कश्यप को भी फोन आया है, वे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us