Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khelo India 2022: खेलो इंडिया का आज भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में होगा शुभारंभ, छह हजार खिलाड़ी लेंगे भाग

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 07:57 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम खेलो इंडिया की मेजबानी के लिए सज-धज कर तैयार है। यहां सोमवार को दूधिया रोशनी में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलो इंडिया की शुरुआत हो जाएगी। फोटो- एएनआई।

    Hero Image
    खेलो इंडिया का आज भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में होगा शुभारंभ।

    भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम 'खेलो इंडिया' की मेजबानी के लिए सज-धज कर तैयार है। यहां सोमवार को दूधिया रोशनी में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 'खेलो इंडिया' की शुरुआत हो जाएगी। पहले दिन वालीबाल के मुकाबले से शुरुआत होगी। शाम सात बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर शुभारंभ करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश भर से छह हजार युवा खिलाड़ी लेंगे भाग

    केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, मप्र खेल एवं कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ओडिशा के स्पो‌र्ट्स एवं यूथ वेलफेयर मंत्री तुषार कांति बेहरा और अरुणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग शामिल होंगे। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक दर्शक मौजूद रहेंगे। 13 दिनों तक राजधानी समेत मप्र के आठ शहरों में होने वाले इस भव्य आयोजन में देशभर के छह हजार युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

    मशहूर गायक शान देंगे प्रस्तुती

    उद्घाटन समारोह में प्रख्यात टीवी कलाकार जय भानुशाली एंकरिंग करेंगे। मशहूर गायक शान, जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सांग को आवाज दी है, प्रस्तुति देंगे। गायिका नीति मोहन नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति देंगी। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ड्रम्स शिवामणि और ग्रुप द्वारा 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की प्रस्तुति 100 लोक कलाकारों के दल द्वारा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अभिलिप्सा पांडा द्वारा 'हर हर शंभु' और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा जी-20 की 'वसुधैव कुटुम्बकम' पर शानदार डांस प्रस्तुति होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के शुभारंभ कार्यक्रम में लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी

    खेलो इंडिया में यह होगा आयोजन -

    • आयोजन चलेगा - 13 दिन
    • खेल - 27
    • कुल पदक - 1906
    • कुल एथलीट - 5812
    • नए खेल - 3
    • श्रेणी - अंडर 18
    • कितने राज्य व केंद्र शासित प्रदेश - 36
    • सहयोगी स्टाफ - 1744
    • तकनीकी कर्मचारी - 1042
    • वालंटियर - 1600
    • शुभारंभ कार्यक्रम में दर्शक रहेंगे- 10 हजार

    यह भी पढ़ें- 

    पांच साल में मेडिकल डिवाइस आयात दोगुना, लेकिन चीन से आयात तीन गुना बढ़ा; इंपोर्ट पर निर्भरता 80% से अधिक

    Fact Check : यूके के नेता के साथ खड़े राहुल गांधी की तस्वीर को BBC की डॉक्युमेंट्री से जोड़कर किया जा रहा शेयर