विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: पन्ना के सिमरिया में JK Cement Plant में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन छत का गिरा स्लैब; 2 मजदूरों की मौत

Published: Thu, 30 Jan 2025 12:25 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2025 01:45 PM (IST)

JK Cement Plant Accident मध्य प्रेदश के पन्ना जिले के सिमरिया स्थित जेके सीमेंट प्लांट में आज बड़ा हादसा हो ...और पढ़ें

मध्य प्रेदश के पन्ना जिले के जेके सीमेंट प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया।(फोटो सोर्स: जागरण)
मध्य प्रेदश के पन्ना जिले के जेके सीमेंट प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. जेके सीमेंट प्लांट में छत गिरने से कई मजदूरों के दबे होने की आशंका।
  2. लबे के अंदर दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

पन्ना, जेएनएन। मध्य प्रेदश के पन्ना जिले के सिमरिया स्थित जेके सीमेंट प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कैफोल्डिंग गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। यह घटना प्लांट के दो नंबर यूनिट पर घटी है।

50 से ज्यादा मजदूर घायल 

खबर लिखे जाने तक दो मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, 50 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। कई मजदूरों के दबे होने की आशंका। हादसे के बाद दूसरे मजदूरों ने घटना की सूचना तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन को दी। जिसके बाद अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

बाहर निकाले गए मजदूरों को पन्ना जिला अस्पताल के साथ, दमोह, कटनी और जबलपुर के लिए रवाना किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब यूनिट की साइट पर काम चल रहा था, तभी अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक साइड पर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। इसमें 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की सूचना सामने आई है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।