Move to Jagran APP

Jabalpur Weather Update: शहर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई सरसराहट, नौ डिग्री के पास पारा

अभी तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में पारा 10 डिग्री बना हुआ था लेकिन उत्तर से आती बर्फीली हवाएं सिहराने लगी हैं। पहाड़ी इलाके के कारण भी जबलपुर जिले में बाकि जिलों के मुकाबले ज्यदा ठंड पड़ती है। रात्री में अब न्यूनतम पारा नौ डिग्री के आस पहुंच गया है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Mon, 28 Nov 2022 09:05 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 09:05 AM (IST)
Jabalpur Weather Update: शहर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई सरसराहट, नौ डिग्री के पास पारा
शहर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई सरसराहट, नौ डिग्री के पास मंडरा रहा पारा

जबलपुर, जागरण डिजिटल डेस्क : अभी तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में पारा 10 डिग्री बना हुआ था, लेकिन उत्तर से आती बर्फीली हवाएं सिहराने लगी हैं। पहाड़ी इलाके के कारण भी जबलपुर जिले में बाकि जिलों के मुकाबले ज्यदा ठंड पड़ती है। रात्री में अब न्यूनतम पारा नौ डिग्री के आस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं हैं। उत्तर से आती बर्फीली हवाएं दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है। हवाओं के चलने से तापमान घटने-बढ़ने के कारण माहौल में ठंडक बरकरार है।

loksabha election banner

हफ्ते भर से नौ डिग्री पर अड़ा हुआ है तापमान

पिछले हफ्ते भर से तापमान नौ डिग्री के आसपास मंडरा रहा है। यहां दिन में पारा ज्यादा से ज्यादा 26-27 डिग्री के आस-पास जाता है। वहीं रात में यही पारा नौ डिग्री तक चला जाता है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार उत्तर भारत से आती ठंडी हवाओं से तापमान नौ से 10 डिग्री तक बना हुआ रहेगा।

जबलपुर में पिछले एक से दो दिनों से अधिकतम पारा 27.2 डिग्री से कुछ कम 27.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। बात न्यूनतम तापमान की करें तो पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 9.2 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले साल की बात की जाए तो इस खत्म होते नवंबर के महीने में पारा 28.8 डिग्री और न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं इस साल 29 नवंबर को तापमान में आंशिक रूप बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है।

पिछले एक हफ्ते से ऐसी रही थी पारे की चाल

तारीख - अधिकतम - न्यूनतम

21 नवंबर - 26.8 - 9.3

22 नवंबर - 27.0 - 9.5

23 नवंबर - 26.1 - 9.3

24 नवंबर - 27.0 - 9.4

25 नवंबर - 26.9 - 7.8

26 नवंबर - 27.2 - 8.4

27 नवंबर - 27.0 - 9.2

तापमान

अधिकतम 27.0

न्यूनतम 9.2

आर्द्रता - 66- 59

पूर्वानुमान

तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उत्तरी बर्फीली हवाओं से माहौल में ठंडक बनी रहेगी।

पूर्वानुमान - अधिकतम - न्यूनतम

जबलपुर

28 नवंबर - 26.0 - 8.0

29 नवंबर - 26.0 - 8.0

कटनी

28 नवंबर - 26.9- 13.5

29 नवंबर - 27.0 - 13.8

मंडला

28 नवंबर- 28.0 - 8.0

29 नवंबर -28.0 - 8.0

Bharat Jodo Yatra: मध्‍य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन, बड़ा गणपति से उज्‍जैन के लिए रवाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.