विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ का व्रत नहीं रखा तो थाने पहुंचा पति, बोला- मारना चाहती है पत्नी

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:49 PM (IST)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक पति ने पत्नी के करवाचौथ का व्रत न रखने पर पुलिस में शिकायत ...और पढ़ें

पत्नी के व्रत नहीं रखन पर थाने पहुंचा पति (सांकेतिक तस्वीर)

पत्नी के व्रत नहीं रखन पर थाने पहुंचा पति (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने की परंपरा है, लेकिन मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के बदरवास थाने में एक ऐसा मामला आया, जहां पत्नी के व्रत न रखने को बेवफाई से जोड़ते हुए पति थाने पहुंच गया।

युवक ने थाने में शिकायत देकर एफआईआर की मांग करते हुए कहा कि मेरी पत्नी मेरी उम्र नहीं बढ़ाना चाहती, मुझे मारना चाहती है, इसलिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा है।

युवक ने पत्नी से कहा कि तू चांद देख ले, जिससे मेरी उम्र बढ़ जाए, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, क्योंकि वह मुझे मारना चाह रही है। उसका कहना है कि वह अब पत्नी से विवाह-विच्छेद करेगा।

कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि थाने में युवक ने नशे की हालत में शिकायत दर्ज कराई। उसके प्रार्थनापत्र के आधार पर महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाएंगे।