Move to Jagran APP

MP Har Ghar Tiranga Campaign: हजारों लोगों ने बनाया भारत का नक्शा, घर, बाजार से लेकर दफ्तरों तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत शान से लहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga Abhiyan आयोजन में 8335 लोगों ने तिरंगी टोपियां पहनकर मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनायाराष्ट्रगान भी गाया। आयोजन में 60 संगठनों ने भागीदारी की। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा लगाने के अभियान में लोगों ने एकजुट होकर देश का नक्शा बनाया।

By Priti JhaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 11:19 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:41 PM (IST)
MP Har Ghar Tiranga Campaign: हजारों लोगों ने बनाया भारत का नक्शा, घर, बाजार से लेकर दफ्तरों तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत शान से लहराया तिरंगा
Har Ghar Tiranga Abhiyan: हजारों लोगों ने बनाया भारत का नक्शा

इंदौर, ऑनलाइन डेस्क। आजादी के इस महोत्सव के अवसर पर इंदौर के व्यापारियों ने सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा लगाने के अभियान का असर इंदौर में नजर आने लगा है। लोगों ने कहीं एकजुट होकर देश का नक्शा बनाया तो कहीं तिरंगा यात्रा निकाली गई। तीन रंगों की रोशनी से कई निजी व सरकारी भवनों को भी सजाया गया है। आजादी महोत्सव के इस अवसर पर घर-घर दीपक लगाने के लिए भी लोगों को दीपक बांटे जा रहे हैं।

loksabha election banner

आठ हजार से ज्यादा लोगों ने बनाया भारत का नक्शा

मालूम हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को राष्ट्र ध्वज का महत्व समझाने के लिए ज्वाला महिला समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में 60 संगठनों ने भागीदारी की। आयोजन में 8335 लोगों ने तिरंगी टोपियां पहनकर मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। सभी ने राष्ट्रगान भी गाया।

जानकारी हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इंदौर के व्यापारियों ने सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली। अहिल्या चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के नेतृत्व में इंदौर के समस्त व्यापारी संगठन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। क्लाथ मार्केट, सराफा, राजवाड़ा क्षेत्र से निकली इस तिरंगा यात्रा में शहर के 160 व्यापारी संगठनों के सैकड़ों व्यापारी व प्रतिनिधि हाथों मेें राष्ट्रध्वज थामे शामिल हुए। चैंबर के अध्यक्ष के अनुसार पहली बार एक साथ इतने व्यापारियों ने राष्ट्रध्वज के साथ इतनी विशाल रैली निकाली है। विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने सदस्यों के साथ यात्रा में शामिल हुए। साथ ही वैश्य समाज, सिख समाज, बोहरा समाज, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के ट्रांसपोर्टर भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शहर काजी इशरत अली भी तिरंगा यात्रा में थे।

खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

वहीं, प्रकाश हाकी क्लब के खिलाड़ियों ने आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा में अहिल्या रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स सोसायटी के खिलाड़ी भी शामिल हुए। क्लब की स्थापना 82 साल पहले हुई थी, जब भारत आजाद नहीं था। क्लब के खिलाड़ियों ने आजादी का उगता सूरज देखा है। इसलिए तिरंगा यात्रा के लिए हमने उस रेसीडेंसी क्षेत्र को चुना, जो कभी शहर में अंग्रेजों की छावनी हुआ करता था। यात्रा का शुभारंभ मप्र ओलिंपिक संगठन के उपाध्यक्ष आतिथ्य में हुआ।

स्कूल की शिक्षिकाओं ने निकाली यात्रा

मालूम हो कि उमिया गर्ल्स स्कूल की शिक्षिकाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम की आवाज गूंजती रही।

आइपीएस एकेडमी में तिरंगा यात्रा

आइपीएस एकेडमी ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान वंदे मातरम और देश भक्ति के गीत गाए गए। इस अवसर पर आइपीएस परिसर में जगह-जगह राष्ट्र ध्वज लगाए गए। यात्रा का उद्देश्य लोगों में देश भक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना बढ़ाना है।

ब्रह्माकुमारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

जानकारी हो कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर संचालिका बीके ममता दीदी ने कहा कि इस अभियान के जरिए स्वतंत्रता दिवस पर हर ओर तिरंगा नजर आएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भागीदारी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.